कमजोर और अंदर से टूट चुकी है कांग्रेस पार्टी- धरमलाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की ‘घर वापसी’ पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस को कमजोर, दिशाहीन और अंदर से टूट चुकी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह उनकी असफलता का स्पष्ट संकेत है। कौशिक ने दावा किया कि कांग्रेस पहले भी चुनावों में हार चुकी है और इस बार भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस कमजोर हो चुकी है। जोगी कांग्रेस घर वापसी की कवायद केवल दिखावा है। जनता अब उनकी सच्चाई समझ चुकी है और हर स्तर पर भाजपा को अपना समर्थन दे रही है। उन्होंने जोगी कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस में जोगी कांग्रेस के नेताओं की वापसी को लेकर कौशिक ने कहा कि इससे भाजपा की स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा जोगी कांग्रेस के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा की जीत हर हाल में सुनिश्चित है। जनता अब भाजपा के विजन और विकास के एजेंडे पर भरोसा करती है। भाजपा की जीत का दावा भी उन्होंने किया है।आगामी लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों को लेकर कौशिक ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा इन सभी स्तरों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, जनता अब कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो चुकी है। उनके पास न तो नेतृत्व है और न ही कोई ठोस एजेंडा। भाजपा की नीति और नेतृत्व पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
कांग्रेस की स्थिति पर सवाल
विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों और टूट-फूट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अब केवल नाम मात्र की रह गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस अब एक ऐसे दौर में पहुंच चुकी है जहां उनके नेता खुद अपनी पार्टी पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि वे इधर-उधर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं। उनकी स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है।
कांग्रेस का भविष्य निराशाजनक
जोगी कांग्रेस कांग्रेस की घर वापसी केवल हताशा का परिणाम है। यह पार्टी की कमजोर स्थिति को उजागर करता है। छत्तीसगढ़ की जनता अब भाजपा को ही एकमात्र विकल्प मानती है। कांग्रेस का भविष्य अतीत के समान ही आज निराशाजनक रहेगा। कांग्रेस पर धरमलाल कौशिक का यह बयान पार्टी के आंतरिक मतभेदों और कमजोर स्थिति की ओर इशारा करता है। वहीं, भाजपा ने अपनी जीत का दावा करते हुए छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों के लिए अपना आत्मविश्वास जाहिर किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता आने वाले चुनावों में किसे अपना समर्थन देती है।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई