Pizza खाने से पहले हो जाएं सावधान! Domino’s के 4 स्टोर्स पर कार्रवाई
मुंबई। महाराष्ट्र में Domino’s Pizza के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने फूड सेफ्टी और हाइजीन नियमों में गंभीर खामियां मिलने के बाद चार Domino’s आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें तीन आउटलेट मुंबई और एक सतारा जिले में है। FDA के मुताबिक, मुंबई में विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और R-City Mall, घाटकोपर वेस्ट स्थित Domino’s आउटलेट्स पर कार्रवाई की गई। वहीं चौथा आउटलेट मलकापुर, कराड, सतारा में है। ये आउटलेट्स Jubilant FoodWorks द्वारा संचालित हैं। जांच के दौरान विले पार्ले आउटलेट में FSSAI लाइसेंस के प्रदर्शन, पीने योग्य पानी, फूड स्टोरेज, पेस्ट कंट्रोल और हाइजीन सुविधाओं से जुड़ी कमियां मिलीं। FDA ने फ्रोजन फूड का सही तापमान बनाए रखने, खाद्य और गैर-खाद्य सामान को अलग रखने, चूहे-पेस्ट से बचाव और हाथ धोने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बोरीवली आउटलेट में करीब 15 प्रतिशत नॉन-कम्प्लायंस पाया गया। यहां फूड स्टोरेज, तापमान की निगरानी, फूड टेस्टिंग, सफाई और पेस्ट कंट्रोल में सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही कच्चे और पके हुए भोजन तथा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने और उपकरणों की नियमित सैनिटाइजेशन की बात कही गई। घाटकोपर के R-City Mall आउटलेट में सफाई, सैनिटाइजेशन शेड्यूल और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी खामियां मिलीं। FDA ने यह भी पाया कि यहां FIFO और FEFO जैसे फूड-स्टोरेज नियमों का पालन नहीं हो रहा था और स्टोरेज में उचित तापमान नियंत्रण नहीं था। मलकापुर वाले आउटलेट में करीब 40 प्रतिशत नॉन-कम्प्लायंस पाया गया। यहां बेसिक सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी कमियां सामने आईं। यह कार्रवाई FDA की राज्यव्यापी विशेष जांच मुहिम का हिस्सा है। इस अभियान में Domino’s, KFC, Pizza Hut, McDonald’s, Subway, Burger King, Starbucks और Monginis समेत प्रमुख चेन रेस्टोरेंट्स के कुल 104 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें दो प्रतिष्ठानों को कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया, 95 को सुधार नोटिस जारी हुए और पांच के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड किए गए। FDA की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात