14.92 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप
मुरैना। एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पत्नी के नाम पर चल रही महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज फर्म से ग्राम पंचायत रजौधा, रायपुर, धर्मगढ़, बरवाई विजयगढ़, कुरैठा एवं कौथरकलां को कथित मटेरियल सप्लाई मामले में 14.92 लाख रुपये के भुगतान की आथिक अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जनपद पंचायत पोरसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित सीईओ देवेंद्र जैन अब जिला पंचायत में अटैच रहेंगे।
सीईओ ने पत्नी के नाम पर फर्म को किया पंजीकृत
जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत कलेक्टर को मिली थी. शिकायत में बताया गया था कि सीईओ जनपद पोरसा देवेंद्र जैन ने अपनी पत्नी कीर्ति गोयल जैन के नाम पर महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज नामक फर्म पंजीकृत करवाई है. इस फर्म के माध्यम से वर्ष 2023 में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत रजौधा, रायपुर, धर्मगढ़, बरवाई, विजयगढ़, कुरैठा एवं कौथरकलां सहित अन्य पंचायतों में जनपद पंचायत पोरसा के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामग्री आपूर्ति का कार्य किया गया है. बताय जा रहा है कि इस फर्म को सीईओ ने अपनी पत्नी के नाम पर पंजीकृत किया था।
सीईओ को किया निलंबित
मामले की जांच में पाया गया है कि महालक्ष्मी फर्म से उक्त पंचायतों द्वारा सामग्री क्रय कर 14.92 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. यह पंजीयन विशेष रूप से 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत कार्यों हेतू किया गया था. जांच के बाद मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायम कमलेश भार्गव ने जनपद सीईओ देवेंद्र जैन के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव कलेक्टर के सामने प्रस्तुत किया था. पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी आयुक्त चंबल संभाग और कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सीईओ देवेंद्र जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें