यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके है सपना का ये गाना
मुंबई। हरियाणवी छोरी सपना चौधरी को गाना तेरी आंख्या का यो काजल की लोकप्रियता ने रातोरात सुपर स्टार बना दिया था। जब भी इस गाने पर सपना चौधरी परफार्मेंस करती है तो उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो जाती है। इस गाने पर सपना ने स्टेज पर जमकर डांस किया था और सूट-सलवार में उनका कातिलाना अंदाज देख लोग आहें भरने लगते थे। यह गाना आज यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हरियाणा में तो सपना का ये गाना धूम मचा देता है। यूट्यूब पर सोनोटेक म्यूजिक के ऑफिशियल अकाउंट से यह 12 अप्रैल 2017 को लॉन्च हुआ था। आज भी हर जगह सपना से इस गाने पर परफॉर्म करने की डिमांड रहती है और आज सपना बड़ी स्टार बन चुकी हैं, लेकिन लोग उनके इस गाने को भूल नहीं पाए हैं। सपना चौधरी का गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ उनके करियर का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और चर्चित गाना है।
साल 2018 में सोनोटेक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने ने धूम मचा दी थी। गाने की धुन, देसी अंदाज और सपना चौधरी के जोशीले डांस ने इसे लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया। गाने में सपना ने ऐसे ठुमके लगाए थे कि पूरा हरियाणा झूम उठा था। शादी-ब्याह से लेकर स्टेज शो और सोशल मीडिया तक हर जगह इस गाने की धूम है। इस गाने को सुनकर जवान तो क्या बूढ़े भी नाच उठते हैं, यही इसकी बेमिसाल लोकप्रियता का प्रमाण है। सपना का ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि इसके अलग-अलग वर्जन को मिलाकर गाने के व्यूज 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं। आधिकारिक सोनोटेक चैनल पर भी इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है। गाने को आवाज डीसी मदाना ने दी है, वहीं वीआर ब्रॉस का म्यूजिक और वीर ढैय्या तथा हंसराज रेलहन के लिखे बोल इसे खास बनाते हैं। लेकिन आम लोगों के बीच ये गाना सपना चौधरी के डांस की वजह से ही ज्यादा पॉपुलर हुआ है।
प्लेन से लेकर विदेश तक सपना के इस गाने का जलवा देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें लोग अलग-अलग जगहों पर ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस करते नजर आए। इस गाने पर लोग प्लेन के अंदर भी डांस कर चुके हैं, वहीं एम्स्टर्डम में किंग्स डे सेलिब्रेशन के दौरान विदेशी लोगों को भी इस गाने की धुन पर थिरकते देखा गया था।
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट