ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व नेताओं के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री और अनूठी कूटनीतिक तस्वीरें देखने को मिलीं। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक दिग्गजों की बॉडी लैंग्वेज और उनके हाव-भाव ने काफी ध्यान खींचा।
पुतिन और जिनपिंग का हाथ थामे दिखे पीएम मोदी
सम्मेलन के दौरान सबसे चर्चित तस्वीर पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सामने आई। आपस में बातचीत करते हुए तीनों नेता हंसते नजर आए और इसी दौरान पीएम मोदी ने एक तरफ पुतिन और दूसरी तरफ जिनपिंग का हाथ थाम लिया। कूटनीतिक प्रोटोकॉल के बीच यह एक बेहद खास और ताकतवर पल रहा।
रामनाथस्वामी मंदिर की पृष्ठभूमि में मेहमानों का भव्य स्वागत
स्वागत स्थल पर तमिलनाडु के ऐतिहासिक रामनाथस्वामी मंदिर का 3D बैकग्राउंड लगाया गया था। पीएम मोदी ने यहीं सभी वैश्विक राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने के दौरान पीएम मोदी उन्हें इस 10वीं सदी के पौराणिक ज्योतिर्लिंग मंदिर के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के बारे में समझाते हुए भी दिखे।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को लगाया गले, पुतिन संग दिखी खास बॉन्डिंग
वैसे तो पीएम मोदी ने लगभग सभी मेहमानों का स्वागत हाथ मिलाकर ही किया, लेकिन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के पहुंचते ही उन्होंने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी पीएम मोदी की बेहतरीन जुगलबंदी दिखी। स्वागत के बाद दोनों नेता मुस्कुराते और जीवंत चर्चा करते हुए एक साथ कदमताल मिलाकर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े।
ईरान और यूएई को एक मंच पर लाना बड़ी कूटनीतिक जीत
हालिया तनावपूर्ण हालातों के बावजूद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और यूएई (अबू धाबी) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का एक ही मंच पर उपस्थित होना भारत के कुशल मध्यस्थता और प्रभाव को दर्शाता है। विदेशी मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि बाहरी दबावों के बावजूद विभिन्न देशों का भारत पर यह भरोसा देश की मजबूत विदेश नीति का प्रमाण है।
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश