ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। आज दोपहर 2:30 बजे पीएम मोदी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठकें तय हैं।
आउटरीच देशों की मौजूदगी में ओपन सेशन
शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह 9:55 बजे पार्टनर और आउटरीच देशों के नेताओं का आगमन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10:35 बजे सभी प्रतिनिधि सामूहिक तस्वीर (फोटो सेशन) में शामिल होंगे। सुबह 10:50 बजे ब्रिक्स का 'ओपन सेशन' शुरू होगा, जिसमें सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित पार्टनर और आउटरीच देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
दिल्ली में कूटनीतिक हलचल और अंतरराष्ट्रीय बैठकें
सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज 11 ब्रिक्स देशों के अलावा 20 अन्य सदस्य देशों के समूह की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शाम 6:00 से 6:30 बजे के बीच दिल्ली से वापस रवाना होंगे।
ईरान-यूएई नेताओं की मुलाकात और ओमान वार्ता
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार रात दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। हालिया तनाव के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
इसी बीच खबरें हैं कि ईरान 14 सितंबर को ओमान में खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्यों और इराक के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर अहम चर्चा करने जा रहा है।
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश