जादू-टोने के शक ने बदला दशगात्र का माहौल, बैगा पर टूट पड़े लोग; पीट-पीटकर हत्या
कबीरधाम|कबीरधाम जिले के कुकदूर थानांतर्गत ग्राम कांदावानी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान तंत्र-मंत्र के शक में शुरू हुआ आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रामसिंह बैगा को जबरन दबोचकर गांव के पास स्थित बरसाती नाले की तरफ घसीट लिया और लाठियों, पत्थरों व मुक्कों से उसकी बेदर्मी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटें आने के कारण रामसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कुकदूर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा के मुताबिक, 9 सितंबर को कांदावानी गांव में मृतक के दामाद चैतराम बैगा का दशगात्र कार्यक्रम आयोजित था। उसी दौरान रामसिंह पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्रामीणों ने बहस शुरू कर दी। विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बना लिया।
नाले के पास ले जाकर पत्थरों और लाठियों से हमला
आरोपियों ने रामसिंह को गांव से दूर नाले के पास ले जाकर डंडों और भारी पत्थरों से निर्मम हमला किया। इस दौरान उस पर ताबड़तोड़ घूंसे भी बरसाए गए। शरीर के नाजुक अंगों में गंभीर चोट लगने की वजह से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा
वारदात के अगले दिन 10 सितंबर को मृतक की पत्नी सवनीबाई बैगा ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्यात्मक थी। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं में मामला पंजीकृत कर छानबीन तेज कर दी।
तीन बालिग आरोपी सलाखों के पीछे
साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महर सिंह बैगा (24), धनसू बैगा (21) और जोगी बैगा (21) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे, पत्थर व अन्य वस्तुएं बरामद कर ली गईं।
मामले में दो नाबालिग भी शामिल
जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को इस अपराध में दो नाबालिगों की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण भी मिले, जिन्हें तुरंत अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय कानून के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों बालिग आरोपियों को अदालत में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले