शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, मेहमानों के स्वागत में दिखी गर्मजोशी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत सभी वैश्विक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और अन्य राष्ट्राध्यक्षों के बीच बेहतरीन तालमेल और कूटनीतिक गर्मजोशी देखने को मिली।
भारत मंडपम में नेताओं का आगमन
ब्रिक्स समिट की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन के साझा बयान पर सहमति बन चुकी है जिसे शाम 4 बजे जारी किए जाने की संभावना है।
भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, व्यापारिक, ऊर्जा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान ओडिशा में यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी द्वारा 11.5 अरब डॉलर के बड़े ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम प्रोजेक्ट में निवेश का स्वागत किया गया। इसके अलावा रक्षा, अंतरिक्ष, तकनीक और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
विदेश मंत्रियों की कूटनीतिक बैठकें
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात कर द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग और उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशिद कुचकारोव भी नई दिल्ली पहुंचे हैं, जिनसे द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले