बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके, आदिवासी बच्चों की मौत के बाद परिजनों से करेंगे चर्चा
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में संक्रामक बीमारियों के चलते 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की कथित मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर त्रासदी को लेकर जहां विपक्षी दल लगातार राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिजीत दीपके भी स्थिति का जायजा लेने जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। स्थानीय आदिवासी युवाओं के साथ वे प्रभावित गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात और गांवों का दौरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके अडोरी, कोरका और बोनदारी सहित अन्य दूरदराज के आदिवासी बहुल गांवों का दौरा कर पीड़ित परिजनों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं। बालाघाट रवाना होने से पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने जिले में आदिवासियों के नौनिहालों की मौत को बेहद चिंताजनक और प्रशासनिक नाकामी बताया।
छात्रों को हिरासत में लेने की कोशिश का आरोप, सरकार पर सवाल
दीपके ने अपने पोस्ट में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय आदिवासी कार्यकर्ताओं से मिली सूचना के मुताबिक, उनके दौरे में सहयोग और समन्वय कर रहे कुछ आदिवासी छात्रों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का प्रयास किया गया। सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तीखा तंज कसा कि आखिर भाजपा शासित राज्य जमीनी हकीकत और सच के सामने आने से इतना भयभीत क्यों हैं।
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, शासन और प्रशासन को नोटिस जारी
इस मानवीय त्रासदी को लेकर कानूनी मोर्चे पर भी शिकंजा कस गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले में दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बालाघाट कलेक्टर सहित अन्य जिम्मेदार पक्षों को नोटिस जारी कर विस्तृत जवाब तलब किया है। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर निर्धारित की है।
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग