खाना पसंद नहीं आने की बात पर विवाद, महिला रसोइया और पति ने हेडमास्टर पर किया हमला
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित किला रोड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां खाने की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला रसोइया और उसके पति ने प्रधानाध्यापक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खाने की पसंद को लेकर भड़का विवाद
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह स्कूल में मजदूरों से पुताई करवा रहे थे। इस दौरान स्कूल की रसोइया नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ वहां मौजूद थी। प्रधानाध्यापक ने जब नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता, तो यह बात दोनों को नागवार गुजरी और वे भड़क गए।
दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दी गालियां
विवाद बढ़ने पर आरोपी दंपति ने स्कूल का पुताई का काम रुकवा दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रधानाध्यापक ने जब विरोध किया तो इस्माइल ने उन्हें पकड़ लिया और नसीर बानो ने चप्पल से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब प्रधानाध्यापक वहां से भागे, तो महिला ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों और मजदूरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
घटना के तुरंत बाद प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह कोतवाली थाने पहुंचे और रसोइया नसीर बानो तथा उसके पति इस्माइल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी विभाग में शिकायत की जा चुकी है।
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा