महिलाओं के बाद अब युवा होंगे सियासी फोकस में, BJP ने तैयार किया नया प्लान
नई दिल्ली। पिछले एक दशक से विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंडे में महिलाओं के लिए नकद हस्तांतरण योजनाएं केंद्र बिंदु रही हैं, लेकिन अब राजनीतिक दलों का ध्यान युवा वर्ग यानी 'जेन जी' (Gen Z) पर केंद्रित होता दिख रहा है। दुनिया भर में युवा आंदोलनों के प्रभाव को देखते हुए चौकन्ने हुए सियासी दल अब देश की लगभग एक-चौथाई आबादी को साधने की रणनीति बना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनावी राज्यों के लिए एक नया वैकल्पिक मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत महिलाओं के साथ-साथ युवाओं को भी सीधे वित्तीय लाभ, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
चुनावी राज्यों में युवा मतदाताओं की बड़ी हिस्सेदारी
चुनावी गणित को देखें तो 18 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं का प्रभाव अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रमुख चुनावी राज्यों में कुल वोट बैंक में युवाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में युवा मतदाता 22 प्रतिशत, पंजाब में 21 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 20 प्रतिशत, उत्तराखंड में 17.5 प्रतिशत और गोवा में 17 प्रतिशत हैं। यही कारण है कि कोई भी प्रमुख दल इस बड़े और निर्णायक वोट बैंक को रिझाने में पीछे नहीं रहना चाहता।
युवाओं को लुभाने के लिए भाजपा का एक्शन प्लान
भाजपा ने अपने राज्य संगठनों को युवाओं के लिए पहले से चल रही योजनाओं का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बेरोजगारी भत्ते और अन्य आर्थिक सहायता योजनाओं की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही, युवाओं को आसानी से शिक्षा ऋण (एजुकेशन लोन) उपलब्ध कराने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधाओं की शुरुआत करने की योजना है। इसके अतिरिक्त, चुनावी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे साल के अंत तक खाली पड़े सभी सरकारी पदों को भरने के लिए युद्धस्तर पर भर्ती अभियानों को अंतिम रूप दें।
पंजाब की 'आप' सरकार की भी बड़ी तैयारियां
युवा वोट बैंक को साधने की इस होड़ में केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल भी आगे आ रहे हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार युवाओं के लिए नए वित्तीय प्रोत्साहन देने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत राज्य में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को बेहद कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की राशि में बड़ा इजाफा करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले