मुख्यमंत्री का झाबुआ दौरा आज, विकास कार्यों के साथ किसानों और छात्रों को देंगे बड़ी सौगात
झाबुआ| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 31 जुलाई को झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेशभर के स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 300 करोड़ रुपये के ऋण का सीधा वितरण करेंगे।
प्राकृतिक खेती और किसानों से संवाद
अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत और प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद करेंगे, उनके अनुभव साझा सुनेंगे तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और प्रयासों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस भव्य कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
283.81 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
अपने थांदला प्रवास के अवसर पर मुख्यमंत्री झाबुआ जिले को विकास कार्यों की करोड़ों रुपये की बड़ी सौगात देंगे:
-
भूमिपूजन: वे विभिन्न विभागों के लगभग 174.64 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल 29 नए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
-
लोकार्पण: इसके साथ ही लगभग 109.17 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 28 विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे। इन कार्यों से जिले में जनसुविधाओं और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
हितलाभ वितरण और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
इस कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत झाबुआ जिले के 215 स्वयं सहायता समूहों को 10.08 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जाएगा।
इसके अलावा पशुपालन विभाग की डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार व टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, तथा पीएमएफएमई (PMFME) योजना के अंतर्गत हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, कृषकों को हेलमेट वितरण और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितलाभ भी बांटे जाएंगे।
'आजीविका मेला' का अवलोकन
कार्यक्रम स्थल पर लगने वाला “आजीविका मेला” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मेले में विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्थानीय उत्पादों, नवाचारों, जैविक खेती, औषधीय पौधों, जनजातीय परंपराओं और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने गुरुवार को स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश