बेबी बंप तस्वीर के साथ सामंथा का पोस्ट बना चर्चा का विषय, प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। वे इसी साल के अंत तक अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। 39 वर्षीय अभिनेत्री का इस तस्वीर के साथ लिखा गया मजेदार कैप्शन इस समय इंटरनेट पर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
सामंथा ने फैंस के साथ साझा की अपनी खुशी
सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी लगाते हुए इस खास पल की झलक अपने चाहने वालों के साथ साझा की। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, 'मेरे सिक्स-पैक एब्स, मैं तुमसे बाद में मिलूंगी।'
उनकी इस पोस्ट पर प्रशंसक लगातार प्यार लुटा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा और उनके पति व जाने-माने फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने माता-पिता बनने की इस बड़ी खुशखबरी को सार्वजनिक किया था।
अभिनय की दुनिया से कुछ समय का ब्रेक लेंगी अभिनेत्री
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के बाद आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामंथा ने संकेत दिया था कि वे अपनी सेहत की खातिर कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से दूरी बनाएंगी। उन्होंने कहा था, 'इस फिल्म के बाद अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए मुझे थोड़ा ठहरना होगा। मैं मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) पर जा रही हूं। इसके बाद मैं एक और शानदार प्रोजेक्ट के साथ अपने फैंस के बीच दोबारा वापसी करूंगी।'
कोयंबटूर में हुई थी सामंथा और राज की शादी
सामंथा और राज निदिमोरु का विवाह 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ था। इस जोड़ी ने पहली बार सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में एक साथ काम किया था। इसके बाद 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'मा इंटि बंगारम' जैसी फिल्मों में भी दोनों की शानदार ट्यूनिंग देखने को मिली। सामंथा आने वाले समय में बहुप्रतीक्षित सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें