केन-बेतवा विरोध: धोड़न गांव दहला, एक आदिवासी युवक की हत्या
छतरपुर। (मध्य प्रदेश) केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले गांव 'धोड़न' से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। विकास के नाम पर प्रशासन और पुलिस की 'दमनकारी' कार्यवाही ने आदिवासियों के जीवन को नर्क बना दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस की घेराबंदी और समय पर इलाज न मिल पाने के कारण एक आदिवासी युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य ग्रामीण अभी भी कोमा में हैं।
बिना नोटिस जमींदोज किए आशियाने, दागे आंसू गैस के गोले
ग्रामीणों का आरोप है कि 14 मई को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला बिना किसी पूर्व कानूनी नोटिस के घरों को गिराने पहुँच गया। जब निहत्थे आदिवासियों ने अपने हक की आवाज़ उठाई, तो उन पर बर्बरतापूर्वक आंसू गैस के गोले दागे गए।
धर्मशाला में आग: पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोलों की वजह से गांव के मंदिर परिसर में स्थित एक धर्मशाला में आग लग गई, जिससे वह जलकर राख हो गई।
इलाज के अभाव में मौत: पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने किसी को बाहर नहीं निकलने दिया, जिसके कारण एक बीमार युवक समय पर अस्पताल नहीं पहुँच सका और उसने दम तोड़ दिया।
महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार
आंसू गैस के धुएं से दर्जनों महिलाएं बेहोश हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण चीख-पुकार मच गई, लेकिन प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अपनी कार्यवाही जारी रखी। ग्रामीणों का कहना है कि यह 'विकास' नहीं बल्कि 'मानवीय नरसंहार' है।
प्रशासन को खुली चुनौती: "एक भी धारा का प्रमाण दें"
जेल से बाहर आने के बाद अपनी माताजी के खराब स्वास्थ्य के कारण फिलहाल मौके पर न पहुँच पाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कलेक्टर और प्रशासन को सीधी चुनौती देते हुए कहा:
"प्रशासन भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) की वैध प्रक्रिया के अंतर्गत लागू किसी भी एक धारा का प्रमाण प्रस्तुत कर दे, तो मैं जिम्मेदारी लेता हूं कि बिना किसी पुलिस बल के, मात्र एक दिन में सभी गांवों को शांतिपूर्ण तरीके से खाली करवा दूंगा।"
भटनागर ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और बिना उचित मुआवजे के आदिवासियों को खदेड़ने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा है।
वर्तमान स्थिति: दहशत और नाकाबंदी
धोड़न गांव वर्तमान में बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। प्रशासन ने गांव की घेराबंदी कर रखी है—न किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर। ग्रामीण अपने ढहे हुए मकानों के मलबे पर बैठकर मातम मना रहे हैं।
प्रमुख मांगें:
•दमनकारी कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाई जाए।
•मृतक युवक के परिवार को मुआवजा मिले और दोषी अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज हो।
•मानवाधिकारों के हनन की उच्च स्तरीय जाँच हो।
अपील: 'जय किसान संगठन' और अमित भटनागर ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों से इस विकट परिस्थिति में भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
"मिट्टी की रक्षा में लगी हर चोट, हमारे लोकतंत्र पर घाव है। न्याय तक संघर्ष जारी रहेगा" _ प्रभावित ग्रामीण
मीडिया सेल
जय किसान संगठन
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में ISIS के अहम चेहरे की मौत
नेट रनरेट बना सबसे बड़ा विलेन, चेन्नई के सामने अब बड़ी चुनौती
CSK के खिलाफ मैच के बाद BCCI का बड़ा फैसला
प्याज उत्पादकों को मिलेगा समर्थन, केंद्र सरकार ने खरीद दर तय कर शुरू की पहल
महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ी गिग वर्कर्स की परेशानी, फूड डिलिवरी पर असर पड़ने के आसार
महिला अधिवक्ता सुरक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट सक्रिय, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर चल रहा था अवैध कारोबार
श्योपुर में आंगनबाड़ी की लापरवाही उजागर, कीड़े मिली दाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल