भोपाल मंडल में टिकटिंग व्यवस्था और सुदृढ़, डिजिटल सिस्टम पर जोर
भोपाल। डीआरएम श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
स्टेशन पर यात्री सुविधाएं
भोपाल मंडल के 85 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी मिल रही है।
लिफ्ट सुविधा (स्टेशनवार विवरण सहित)
वर्तमान में मंडल के 9 स्टेशनों पर 26 लिफ्ट उपलब्ध हैं, जिनमें—
भोपाल (8), इटारसी (3), गुना (2), विदिशा (3), नर्मदापुरम (2), बीना (3), सांची (2), निशातपुरा (2) एवं अशोकनगर (1) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 14 स्टेशनों पर 37 लिफ्ट स्वीकृत की गई हैं, जिनमें—
हरदा (3), बानापुर (3), खिरकिया (2), इटारसी (6), नर्मदापुरम (2), संत हिरदाराम नगर (3), विदिशा (3), गंजबासौदा (3), अशोकनगर (2), ब्यावरा राजगढ़ (3), रुठियाई (2), शाजापुर (2), शिवपुरी (2) एवं गुना (1) शामिल हैं।
एस्केलेटर सुविधा (स्टेशनवार विवरण सहित)
मंडल के 4 स्टेशनों पर 12 एस्केलेटर उपलब्ध हैं—
इटारसी (2), नर्मदापुरम (2), भोपाल (6) एवं बीना (2)।
साथ ही 7 स्टेशनों पर 38 एस्केलेटर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें—
हरदा (3), इटारसी (11), नर्मदापुरम (2), संत हिरदाराम नगर (6), विदिशा (6), गंजबासौदा (6) एवं गुना (4) शामिल हैं।
वर्तमान में इटारसी स्टेशन पर 2 एस्केलेटर निर्माणाधीन हैं।
अन्य आधारभूत सुविधाएं
यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने हेतु—
• फुट ओवर ब्रिज (FOB): 43 उपलब्ध, 10 निर्माणाधीन, 12 स्वीकृत (जिसमें 20 स्टेशनों पर सिंगल प्लेटफॉर्म हेतु एवं 3 स्टेशनों पर स्वीकृति प्रक्रिया जारी)
• रोड ओवर ब्रिज (ROB): 36 उपलब्ध, 12 निर्माणाधीन, 31 स्वीकृत
टिकटिंग सुविधाओं का विस्तार
मंडल में टिकटिंग व्यवस्था को अधिक सुलभ एवं डिजिटल बनाने के लिए—
• अनारक्षित टिकट काउंटर: 57
• अनारक्षित कम आरक्षित टिकट काउंटर: 21
• कम्प्यूटरीकृत पीआरएस: 12
• पोस्ट ऑफिस में पीआरएस: 04
• यात्री टिकट सुविधा केन्द्र: 02
• जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा: 25
• स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट: 29
• स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन: 40
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया की इन सभी प्रयासों के माध्यम से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन, समय की बचत एवं आधुनिक टिकटिंग विकल्प प्राप्त हो रहे हैं। भोपाल मंडल भविष्य में भी यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य करता रहेगा।
CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, 9वीं और 10वीं में तीन भाषाएं जरूरी
शहीद पुलिस जवानों के बच्चों को कॉलेज एडमिशन में आरक्षण देगी MP सरकार
मोहन सरकार की आज बड़ी समीक्षा बैठक, ढाई साल के कामकाज का होगा लेखा-जोखा
राशिफल 17 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भोपाल मंडल की ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव संभव
गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार
भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
यात्रियों के लिए खुशखबरी, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर में रोज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
SDM और नायब तहसीलदार को किया गया सस्पेंड
तमिलनाडु में मंत्रालय आवंटन पूरा, मुख्यमंत्री विजय ने चुने प्रमुख पोर्टफोलियो
जीजा ने साली को लगाया बड़ा आर्थिक चूना
MP की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की योजना