मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में 10 हजार स्टार्टअप धारकों ने अपना पंजीयन कराया है। स्टार्टअप शुरू करने वालों को राज्य सरकार प्रतिमाह स्टाइफंड भी दे रही है। प्रदेश में चारों ओर उद्योगों का फैलाव हो, इसके लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। बाहर की कम्पनियों को निवेश के लिए औद्योगिक समिट के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर जिले के महू में एक निजी कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट प्रोग्राम में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉलेज के उन युवाओं को प्लेसमेंट के प्रमाण-पत्र वितरित किए, जिनका प्लेसमेंट विभिन्न कम्पनियों में हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुउषा ठाकुर, कॉलेज के सेक्रेटरी सुनील बंसल और शरद त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि यदि हम किसी विषय को मन लगाकर गहराई से पढ़ते हैं, तो उसकी याददाश्त लम्बे समय तक बनी रहती है। अत: एकाग्रचित होकर अध्ययन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों से प्रश्न किए, तो वहीं विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रश्न किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से विज्ञान और राजनीति से जुड़े प्रश्न किए, तो वहीं विद्यार्थियों ने उद्योग और नवाचार को लेकर प्रश्न किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम तक ही विद्यार्थी स्वयं को सीमित न रखें, वह आगे भी अपना मनन और चिंतन जारी रखे। नये-नये नवाचार करें और स्वयं को भी परखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्टअप, गुरूत्वाकर्षण, ब्रह्माण्ड, नवाचार, निवेश आदि को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने सुशीला देवी बंसल कॉलेज परिसर में आयोजित विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही सामूहिक चित्र भी खिंचवाये।
कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव सुनील बंसल ने बताया कि संस्था के इंदौर के अलावा भोपाल और मंडीदीप में भी कॉलेज है। अधिकांश विद्यार्थियों का प्लेसमेंट मध्यप्रदेश की कम्पनियों में ही हुआ है। इसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है कि यहाँ लगातार नये उद्योग खुल रहे है और प्रदेश दिनों-दिन विकसित हो रहा है।
पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार
भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
यात्रियों के लिए खुशखबरी, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर में रोज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
SDM और नायब तहसीलदार को किया गया सस्पेंड
तमिलनाडु में मंत्रालय आवंटन पूरा, मुख्यमंत्री विजय ने चुने प्रमुख पोर्टफोलियो
जीजा ने साली को लगाया बड़ा आर्थिक चूना
MP की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की योजना
ईसाई धर्म अपनाने से इनकार पर नौकरी से निकाले जाने की शिकायत
नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस ने दिखाया एकजुटता का चेहरा, सतीशन-वेणुगोपाल की बैठक अहम
केरल कांग्रेस में फिर हलचल, शपथ समारोह से थरूर के दूर रहने के फैसले पर चर्चा
प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में
भगीरथ पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ा कदम, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया
ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे उपभोक्ताओं पर: आटा-दाल और जरूरी चीजों की बढ़ी हुई दर
पाकिस्तान को राहत, गंभीर चोट से बच गए हसन अली
रायपुर समेत कई शहरों के उम्मीदवार घोषित
मीडिया कवरेज पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया
केरल में सियासी कलह सुलझने के बाद अब कर्नाटक पर हाईकमान की नजर