पूजा के दौरान मिलने लगें ये संकेत तो समझ लें कि भगवान ने सुन ली आपकी प्रार्थना
अक्सर लोग घंटों पूजा-पाठ, मंत्र-जाप और भक्ति में लीन रहते हैं, लेकिन मन में यह सवाल बार-बार उठता है कि क्या भगवान ने सच में हमारी प्रार्थना सुन ली है या नहीं. कई बार जीवन में ऐसे सूक्ष्म संकेत दिखने लगते हैं जिन्हें हम संयोग समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही इशारे इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपकी विनती ईश्वर तक पहुंच चुकी है. कहा जाता है कि जब भक्ति सच्ची होती है तो ब्रह्मांड भी आपके पक्ष में काम करने लगता है और परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलने लगती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप पूजा के दौरान और उसके बाद मिलने वाले इन संकेतों को पहचानें और समझें कि कब आपकी प्रार्थना स्वीकार हो चुकी है. आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ संकेतों की, जो यह जताते हैं कि भगवान ने आपकी पुकार सुन ली है.
मन में होता है यह अनुभव
शास्त्रों के अनुसार, अगर पूजा करने के बाद आपके मन में गहरी शांति और हल्कापन महसूस हो तो यह शुभ संकेत माना जाता है. आप सारी चिंताओं को भूल जाते हैं और केवल उस दिव्य शक्ति का ध्यान करते हैं. उस समय काल रुक जाता है और केवल ईश्वर के अपनेपन का अहसास होने लगता है. ऐसा लगता है कि जैसे किसी भी चीज की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ईश्वर हमारे साथ है. यह एक दिव्य इशारा है कि आपकी भक्ति स्वीकार हो गई है और आपको जल्द ही अपनी प्रार्थनाओं का फल मिलने वाला है.
क्या बताती है दीपक की लौ?
अगर पूजा के दौरान दीपक की लौ अचानक से ऊपर की ओर बढ़ने लगे तो यह शुभ संकेत माना जाता है. इसके अलावा, अगर पूजा के समय या उसके बाद आपके घर में बिना अगरबत्ती जलाए फूलों या चंदन जैसी दिव्य खुशबू महसूस हो तो यह भी शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि देवी-देवताओं की कृपा और आशीर्वाद आप पर बना हुआ है.
मनोकामनाएं होंगी पूरी
जब भक्त और ईश्वर के बीच की भक्ति पूरी गहराई में होती है तब पूजा या प्रार्थना करते समय आंखों से आंसू निकल आते हैं तो यह भी एक दिव्य संकेत माना जाता है है. ये आंसू शोक या दुख के नहीं होते बल्कि यह आध्यात्मिक खुशी का प्रतीक होते हैं. इसका अर्थ है कि आप भगवान की विशेष कृपा दृष्टि में हैं और आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है.
अन्य शुभ संकेत
अगर पूजा के दौरान मूर्ति या तस्वीर से अचानक कोई फूल या माला गिरकर आपके ऊपर या आपके सामने आ जाए तो इसे भगवान का सीधा आशीर्वाद माना जाता है. इसके अलावा अगर पूजा खत्म होते ही आपके घर कोई मेहमान या व्यक्ति शुभ समाचार लेकर आए तो यह भी इस बात का संकेत है कि आपकी पूजा का पूरा फल आपको मिल गया है.
पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार
भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
यात्रियों के लिए खुशखबरी, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर में रोज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
SDM और नायब तहसीलदार को किया गया सस्पेंड
तमिलनाडु में मंत्रालय आवंटन पूरा, मुख्यमंत्री विजय ने चुने प्रमुख पोर्टफोलियो
जीजा ने साली को लगाया बड़ा आर्थिक चूना
MP की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की योजना
ईसाई धर्म अपनाने से इनकार पर नौकरी से निकाले जाने की शिकायत
नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस ने दिखाया एकजुटता का चेहरा, सतीशन-वेणुगोपाल की बैठक अहम
केरल कांग्रेस में फिर हलचल, शपथ समारोह से थरूर के दूर रहने के फैसले पर चर्चा
प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में
भगीरथ पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ा कदम, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया
ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे उपभोक्ताओं पर: आटा-दाल और जरूरी चीजों की बढ़ी हुई दर
पाकिस्तान को राहत, गंभीर चोट से बच गए हसन अली
रायपुर समेत कई शहरों के उम्मीदवार घोषित
मीडिया कवरेज पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया
केरल में सियासी कलह सुलझने के बाद अब कर्नाटक पर हाईकमान की नजर