जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को खेला गया मैच एकतरफा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, यह मुकाबला कुछ खिलाड़ियों के लिए बेहद भावुक पल लेकर आया। रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन उन खिलाड़ियों में शामिल रहे। मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब जडेजा रोते हुए दिखाई दिए और उनकी सीएसके के साथ सारी यादें...सारी भावनाएं उमड़ पड़ीं। जड्डू आंखों में आंसू दिख रहे थे और फिर उन्होंने आंखें फेर लीं। यह न सिर्फ राजस्थान के फैंस के लिए, बल्कि सीएसके के फैंस के लिए भी भावुक कर देने वाला पल था।
आरआर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
दरअसल, मैच के दौरान चेन्नई की युवा टीम लड़खड़ा गई। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ था, जब टीम में न तो महेंद्र सिंह धोनी और न ही सुरेश रैना थे। 'उम्रदराज खिलाड़ियों की टीम' कही जाने वाली सीएसके टीम की इस सीजन औसत उम्र 27 साल है। राजस्थान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरआर के तेज गेंदबाजों ने कवर्स से ढकी रही पिच पर मौजूद नमी का पूरी तरह फायदा उठाया और 38 रन पर चार विकेट गिरा दिए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने सरफराज खान और शिवम दुबे को पवेलियन भेजा।
दुबे को आउट करने के बाद गन सेलिब्रेशन
सरफराज को आउट करने के बाद उन्होंने साधारण जश्न मनाया, लेकिन दुबे ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया था। छक्का लगाने के बाद दुबे ने एक और छक्के की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर पकड़े गए। इसके बाद जडेजा ने पिस्टल से शूट करने के अंदाज में जश्न मनाया। इन दो विकेट से एक वक्त नौवें ओवर में सीएसके का स्कोर छह विकेट पर 60 रन था और टीम जूझ रही थी। जडेजा ने सीएसके में रहते हुए इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों से चेन्नई को कई बार निकाला, लेकिन इस बार वह विपक्षी टीम में थे।
CSK...CSK सुन भावुक हुए जडेजा
सीएसके को मुश्किल परिस्थिति में देखकर फैंस खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएसके-सीएसके चिल्लाने लगे। यह सीएसके की पारी के नौवें ओवर की घटना है। तब जड्डू बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। हालांकि, जब फैंस सीएसके-सीएसके चिल्लाने लगे तो जड्डू अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और रोने लगे। एक सीजन पहले तक यह शोर उन्हें भी हौसला देता था। ऐसा लगा मानो की जड्डू की पुरानी यादें ताजा हो गईं। जड्डू 13 साल तक सीएसके की टीम का हिस्सा रहे और सीएसके सीएसके चैंट पर भावुक होना लाजमी था। हालांकि, चेन्नई की टीम के भविष्य को देखते हुए उन्होंने राजस्थान में जाने का फैसला लिया।
सोशल मीडिया पर फैंस ने किया समर्थन
फैंस भी जडेजा को रोता देख भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उनका खूब समर्थन किया है। सीएसके के एक फैन ने लिखा- आप भले ही राजस्थान में चले गए हैं, लेकिन आप हमेशा हमारे अपनी रहेंगे। आप हमेशा हमारे थालापति रहेंगे। जड्डू को राजस्थान से ट्रेड किया गया था। जडेजा और सैम करन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, सैमसन सोमवार को अपनी पुरानी टीम राजस्थान के खिलाफ छह रन बनाकर आउट हो गए।
चेन्नई की टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही
चेन्नई की टीम 127 के स्कोर तक जेमी ओवरटन की वजह से पहुंच सकी। ओवरटन ने 43 रन बनाए। जवाब में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से राजस्थान ने जीत हासिल की। सूर्यवंशी ने 17 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, यशस्वी ने 36 गेंद में नाबाद 38 रन बनाए। जुरेल 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अब सीएसके का अगला मुकाबला तीन अप्रैल को चेपॉक में पंजाब से है, जबकि राजस्थान की टीम चार अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात से भिड़ेगी।
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा