किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
भोपाल: मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से MSP पर गेहूं की खरीदी शुरु होने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने मोहन सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार के दावों के बावजूद किसान दर-दर भटक रहे हैं, कर्ज की किश्तें नहीं भर पा रहे और मजबूरी में कम दाम पर अपनी फसल बेचने को विवश हैं। उन्होंने कृषि नीतियों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी किसानों की आय में कई गुना वृद्धि करने और MSP पर व्यापक खरीदी का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत एकदम उलट है। उन्होंने सवाल किया कि जिस तरह के दावे बीजेपी करती है..वैसे किसान टेलिस्कोप लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे।
जीतू पटवारी ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए किसानों की स्थिति को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि “1 अप्रैल से MSP पर अनाज खरीदी का दावा करने वाली सरकार में किसान अब दर-दर भटक रहा है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद में कहते हैं कि किसानों की आय 8 गुना हो गई है और फसलें MSP पर खरीदी जा रही हैं, लेकिन टेलिस्कोप से ढूंढने पर भी ऐसे किसान नहीं मिल रहे। आज मध्य प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा है। कर्ज की किश्त भरने की तारीख निकल गई, लेकिन मोहन सरकार की लापरवाही के चलते उसे कम दाम में अनाज बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।”
केंद्रीय कृषि मंत्री के दावों पर उठाए सवाल
जीतू पटवारी ने इसे दुर्भाग्य बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश से आते हैं फिर भी उनके कार्यकाल में प्रदेश के किसानों को न सुरक्षा मिल रही है, न संवेदना और न ही समस्याओं का समाधान। उन्होंने कहा कि किसान लगातार अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसे पहले भी कांग्रेस लगातार आरोप लगाती आई है कि खरीदी प्रक्रिया में देरी हो रही है, पंजीयन व्यवस्था में दिक्कतें हैं और कई किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। देरी के कारण कई किसान मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम भाव पर गेहूं बेच रहे हैं। उसका आरोप है कि एक तरफ सरकार “कृषि कल्याण वर्ष” मनाने की बात कर रही है लेकिन असलियत मेंकिसानों को कोई राहत नहीं दी जा रही है।
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा