रोड ट्रैवल पर बढ़ेगा खर्च, जानें कितनी बढ़ी टोल फीस
रायपुर | छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सड़क का सफर महंगा होने वाला है. नेशनल हाईवे (National Highway) की टोल दरों में बढ़ोतरी होने वाली है. इससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा. वहीं पासधारकों को पुरानी दरों पर ही सफर करने की छूट रहेगी |
कितना पैसा एक्स्ट्रा देना होगा?
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority Of India) छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के लिए हाईवे की नई टोल दरें लागू करने जा रही है.इन शहरों में बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ के टोल प्लाजा शामिल हैं.NHAI की नई दरों के मुताबिक इन शहरों के टोल प्लाजा से गुजरने पर 5 रुपये एक्स्ट्रा देना होगा.वहीं, वार्षिक पासधारकों को 75 रुपये अतिरिक्त देना होगा.बिलासपुर जिले के भोजपुरी, मुढ़ीपारा, पाराघाट और बगदेवा पर इसका असर देखने को मिलेगा.नई दरें लागू होने के बाद बिलासपुर से रायपुर और दूसरे जिलों में आने-जाने वाले वाहनों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा.NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही गई है |
सालाना पास के लिए कितना पैसा देना होगा?
सालाना पास के लिए 1 अप्रैल से 3075 रुपये देने होंगे.वर्तमान में पास की कीमत करीब 3 हजार रुपये है.सालाना पास की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी गई है.इस एनुअल पास में 200 टोल बूथों को क्रॉस करने की लिमिट होगी |
कैसे तय होती है टोल प्लाजा की दरें?
टोल प्लाजा की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स के तहत तय की जाती हैं.हर साल के आखिरी में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दरों को लागू किया जाता है.इसके अलावा सड़क की लंबाई, उसकी संरचना जैसे – ब्रिज, अंडरपास, फ्लाईओवर आदि पर भी नई दरें आधारित होती हैं |
फास्टटैग से ही भुगतान करना होगा
छत्तीसगढ़ के सभी टोल प्लाजा पर भुगतान फास्टटैग से किया जाएगा.जिन वाहन चालकों का फास्टटैग सक्रिय नहीं है, उन्हें दोगुना भुगतान करना होगा.वहीं, यात्रियों की सुविधाओं के लिए 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी |
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव
मामूली रकम बनी जानलेवा, उधार मांगने पर किसान की हत्या
प्रकृति की रक्षा में लद्दाख का मॉडल, पर्यावरण संरक्षण में वैज्ञानिक पहल