केरल चुनाव में PM मोदी की हुंकार, कहा- LDF, UDF भ्रष्टाचारी पार्टियां, कांग्रेस जहां जाती है, सब चौपट कर देती है
केरलम की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। केरलम के चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में PM मोदी ने आज केरलम के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में PM मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर भड़ास निकाली।
LDF-UDF भ्रष्टाचारी पार्टियां, ये दोनों BJP से डरी हुई हैं
PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केरलम में LDF-UDF दोनों ही बीजेपी पर निशाना साथ रही हैं। ये दोनों ही भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हुई हैं। इन्हें भाजपा का डर इसलिए है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा। दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं, लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती हैं। LDF-UDF के लोग आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं। अगर भाजपा की सरकार आई तो इनकी जांच कराएगी, इसलिए ये डर रहे हैं।
PM मोदी ने जनसभा में कांग्रेस और कम्युनिस्ट (लेफ्ट) दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में पर्दे के पीछे कौन किसकी B टीम है, इसकी सच्चाई हम जनता के सामने रखने वाल हैं। PM ने आगे कहा- कांग्रेस और कम्युनिस्ट पूरे देश में एक-दूसरे से गठबंधन करते हैं। बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश से लेकर मणिपुर, असम तक इनका गठबंधन होता है। INDI गठबंधन में सब साथ हैं। तमिलनाडु में भी दोनों एक साथ हैं, लेकिन यहां केरलम में ये एक-दूसरे को झूठी गालियां देते हैं।
केरल की जनता को सावधान रहना होगा
केरल की जनता को LDF-UDF और इनके सहयोगियों से सावधान रहना होगा। कांग्रेस और लेफ्ट जहां सत्ता में आते हैं, वहां सब चौपट करके जाते हैं। बंगाल और त्रिपुरा में लेफ्ट ने क्या किया? यह पूरा देश जानता है। कांग्रेस ने पूरे देश में क्या किया? यह भी सबने देखा है। इनके उसी कुचक्र में केरलम भी पिसता रहा है। यहां सरकारी कर्मचारियों के वेतन में देरी की खबरें आती रहती हैं। PM मोदी ने केरलम में बदलाव की बात करते हुए कहा कि राज्य में इस बार अलग माहौल है और NDA के पक्ष में बढ़ता समर्थन साफ दिख रहा है।
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका