पीएम Narendra Modi के दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 7000 कर्मी संभालेंगे मोर्चा
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था अब पांच लेयर की होगी। एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह से ठीक पहले चार लेयर सुरक्षा को बढ़ाते हुए पांच लेयर का कर दिया गया है। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में प्रदेश सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है और चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। पीएम का सुरक्षा तंत्र 7000 सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में होगा। इसमें पुलिस विभाग के 5000 राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारी होंगे। पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ, सीआईएसएफ और एटीएस की टीम भी निगरानी करेगी। वहीं एसपीजी और एनएसजी कमांडों का सुरक्षा कवच पीएम के आसपास रहेगा।
यह होती है पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था
- पहला घेरा: एसपीजी बॉडीगार्ड का होता है, जिसमें पीएम के सबसे करीब सादे कपड़ों और सूट में एसपीजी के चुनिंदा कमांडो होते हैं। इनके पास अत्याधुनिक पिस्टल, रिवाल्वर और असॉल्ट राइफल होती है।
- दूसरा घेरा : एसपीजी की दूसरी टीम का होता है, जो पहले घेरे को कवर करती है।
- तीसरा घेरा : काले कपड़ों में एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो, एसडीएस और विशेष कमांडो होते हैं। जो हर किसी तरह के आतंकी खतरे से निपटने में सक्षम होते हैं।
- चौथा घेरा: अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के जवान होंगे मुस्तैद।
- पांचवा घेरा: स्थानीय पुलिस सबसे बाहरी घेरे में रहती है।
भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई पार्किंग
यातायात पुलिस की ओर से वाहनों के लिए 15 पार्किंग बनाई गई है। पहले 12 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। जनसभा में 4000 वाहनों की व्यवस्था की गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और आमजनों के लिए पुलिस हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। आपातकालीन स्थिति के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सेफ्टी टीमें तैनात की गई हैं।
सोशल मीडिया की हो रही निगरानी, ड्रोन से नजर
पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी कर रही है। अफवाह या किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एंट्री ड्रोन टीम तैनात की गई है। पूरा कार्यक्रम स्थल नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। डॉग स्कवाएड भी तैनात कर दिए गए हैं। जो पीएम के कार्यक्रम में पूरी चौकसी बनाकर रखेंगे।
टीम को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है। टीम को निर्देश हैं कि जरा भी संदिग्ध स्थिति बनने पर तत्काल एक्शन लिया जाए। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही है।
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा