संभाग के 1000 गांवों से नक्सलियों का सफाया
बीजापुर|नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन में अब मात्र तीन दिन रह गए हैं. जहां एक ओर सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया है. वहीं नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और सुरक्षाबलों को हथियार सौंप रहे हैं. बस्तर संभाग में इसके परिणाम दिखने लगे हैं. संभाग का लगभग 96 फीसदी हिस्सा नक्सलमुक्त हो चुका है|
1000 गांवों से नक्सलियों का सफाया
बस्तर संभाग अब नक्सलमुक्त क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख दी है. संभाग के कई गांव ऐसे हैं, जहां पिछले एक साल में कोई भी नक्सल गतिविधियां नहीं हुई हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत संभाग के 7 जिलों के 1000 गांवों में कोई नक्सली नहीं बचा है|
नक्सलमुक्त गांवों को एक करोड़ मिलेंगे
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जिन गांवों को नक्सलमुक्त गांव घोषित किया जाएगा, उनके विकास के लिए शासन एक करोड़ रुपये देगी. बताया जा रहा है कि कांकेर और बीजापुर में नक्सलियों की संख्या दहाई के आंकड़ों में पहुंच गई है|
दंतेवाड़ा से पुलिस कैंप हटाया गया
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए खोले गए जारम कैंप को हटा लिया गया है. ये नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी के अंतर्गत आता था. इसी रास्ते से अबूझमाड़ तक रसद सप्लाई की जाती थी. इसी बस्तर संभाग के बाकी जिलों में कैंपों को हटाने की तैयारी चल रही है. इस बारे में डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि इन कैंपों की जगह आदिवासियों के लिए सुविधा केंद्र खोले जाएंगे
2600 नक्सलियों का समर्पण
- साल 2024 से अब तक 2600 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.
- हिड़मा जैसे खूंखार नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है.
- पापाराव समेत कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
- सुरक्षााबलों की छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की बॉर्डर पर कार्रवाई तेज हो गई है.
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही