एम्स अस्पताल के सामने अफरा-तफरी
भोपाल। राजधानी भोपाल में एम्स के सामने शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक निर्माणाधीन निजी इमारत का बाहर निकला हुआ छज्जा अचानक गिर पड़ा। मलबा सीधे नीचे खड़े लोगों और वाहनों पर आ गिरा, जिससे करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के वक्त मची अफरा-तफरी
घटना उस समय हुई जब एम्स में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन पास स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाइयां लेने पहुंचे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ छज्जा गिरा और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक ऊपर से छज्जा गिर गया। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बच्ची समेत कई गंभीर
हादसे में एक बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक युवती की पीठ में गंभीर चोट लगी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति सरिए की चपेट में आ गया। बाकी घायलों को भी चोटें आई हैं।
तीन वाहन मलबे में दबे
छज्जा गिरने से पास खड़ी तीन गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। इनमें दो दोपहिया और एक चारपहिया वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। वाहनों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह इमारत करीब 35 साल पुरानी है, जिसमें नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। इसी भवन के ऊपर अतिरिक्त तीन मंजिलों का निर्माण कार्य जारी था। जो छज्जा गिरा, वह काफी आगे तक निकला हुआ था और नीचे बने शेड पर गिरने से पूरा शेड भी ढह गया।
प्रशासन और राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबा हटाने के लिए टीमों को लगाया गया और आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए