‘जग वसंत’ जहाज भारत में, गुजरात के कांडला पोर्ट पर LPG का मिड-सी ट्रांसफर तय
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर के देशों में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत की बात करें तो एलपीजी की सप्लाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लगभग 42000 टन एलपीजी लेकर भारतीय जहाज जग वसंत गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच चुका है। यह वेसल होर्मुज के रास्ते से गुजर कर यहां पर पहुंचा है।
एलपीजी की किल्लत के बीच 42000 टन से ज्यादा गैस की खेप देश में पहुंचना देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार में कांडला पोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस गैस को मिड सी ट्रांसफर के जरिए आज उतार लिया जाएगा। बता दें कि यह पोर्ट भारत के सबसे बड़े एनर्जी इंपोर्ट बंदरगाहों में से एक है और यहां से देश के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी भेजी जाती है। इस बड़ी खेप के आने के बाद देश में एलपीजी की उपलब्धता मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैसे होता है मिड सी ट्रांसफर
जग वसंत में जो एलपीजी लदी हुई है उसे मिड सी में ट्रांसफर किया जाने वाला है। इसका मतलब यह है कि समुद्र में ही जहाज से गैस को दूसरे सिस्टम तक पहुंचाया जाता है। इस तरह से गैस तेजी से ट्रांसफर हो जाती है।
ईरान ने दी जहाजों को निकालने की अनुमति
एलपीजी की ये खेप युद्ध ग्रस्त इलाके होर्मुज से भारत पहुंची है। जब उसे बंद कर दिया गया था तो ऊर्जा सप्लाई काफी प्रभावित हो गई थी। हालांकि, भारत ने बातचीत के जरिए अपने कुछ जहाज को इस मार्ग से भारत बुलवाया था। वहीं अब ईरान ने भारत सहित कई अन्य मित्र देशों के जहाज को स्ट्रेट आफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। यह भारत के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इस रूट के जरिए रोजाना लगभग 2.7 मिलियन बैरल से ज्यादा कच्चा तेल और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस भारत आती है। देश मेंऊर्जा उत्पादन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके इसके लिए इस मार्ग का खुला रहना जरूरी है।
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले
स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान