फैंस ने सोशल मीडिया पर टैटू की फोटो पर रिएक्शन दिया
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपने टैटू कलेक्शन में एक नया और खास डिजाइन शामिल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज का नया टैटू उनके जीवन, अनुभव और व्यक्तिगत बदलावों की कहानी को दर्शाता है।
टैटू स्टूडियो का बयान
विराट कोहली ने जिस स्टूडियो में टैटू बनाया वहां से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'यह टैटू उनकी बाईं बांह पर बनाया गया है, जहां पहले से मौजूद टैटू को हटाने के बजाय उन्हें और बेहतर और गहराई देने का काम किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य पुराने डिजाइनों को एक नई कहानी में पिरोना है, जो मौजूदा समय के कोहली की सोच और व्यक्तित्व से मेल खाती हो।'
टैटू की शुरुआत कैसे हुई?
इस टैटू की शुरुआत शिव से प्रेरित एक आर्मबैंड को फिर से डिजाइन करने से हुई। इसके बाद यह डिजाइन एक बारीक मंडला पैटर्न में बदलता है, जिसे डॉटवर्क तकनीक से तैयार किया गया है। यह पैटर्न पूरी बांह पर एक फ्लो बनाता है और टैटू स्लीव का आधार तैयार करता है।टैटू में कमल और पियोनी जैसे फूलों को भी शामिल किया गया है, जो मजबूती, विकास और आंतरिक संतुलन के प्रतीक माने जाते हैं। हालांकि, इन डिजाइनों के पीछे छिपे व्यक्तिगत अर्थ को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे इसमें एक रहस्य भी बना रहता है।
टैटू स्लीव को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया
स्टूडियो ने यह भी बताया कि इस टैटू स्लीव को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। इसका कारण यह है कि कोहली के जीवन में आने वाले नए अनुभव, बदलाव और उपलब्धियां भविष्य में इस टैटू में जुड़ती रहेंगी। यानी यह टैटू किसी एक पल का प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी पूरी यात्रा का साक्षी और जीवंत दस्तावेज बनेगा।
विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन (2008) से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। वह लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। टीम का यह पहला खिताब था और इसमें विराट कोहली की यादगार भूमिका रही थी। कोहली ने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाते हुए 657 रन बनाए थे। आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना खिताब डिफेंड करने उतरेगी और इसके लिए विराट कोहली का असाधारण प्रदर्शन एक बार फिर जरूरी होगा।
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
मुंबई इंडियंस में हलचल, हार्दिक पांड्या का ड्रेसिंग रूम में सख्त अंदाज
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक