राज्य में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
रायपुर|छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के मौके पर 26 मार्च यानि आज पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. गुरुवार को सभी सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसके पहले रामनवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था|
रामनवमी पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश
दरअसल, जारी अधिसूचना में बताया गया कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत यह अवकाश घोषित किया गया. वहीं बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल मुलाकात कर बैंकों में भी रामनवमी का अवकाश देने का आग्रह किया था|
डेट को लेकर था कंफ्यूजन
दरअसल, हर साल रामनवमी की तारीख पंचांग के अनुसार तय होती है. इस बार तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. शासकीय कैलेंडर में पहले से 26 मार्च को अवकाश अंकित था, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई स्थानों पर 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाने वाली थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले 27 मार्च को छुट्टी घोषित की गई थी. इसे बाद में संशोधित कर दिया गया था|वहीं आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल देखी गई है. कई विभागों ने तत्काल अपने-अपने स्तर पर सूचना जारी कर कर्मचारियों और अधिकारियों को अवगत कराया है. वहीं जिलों को भी आदेश भेज दिया गया है|
त्योहार को लेकर बाजारों मे दिखी रौनक
त्योहार को लेकर बाजारों में भी टौनक बढ़ने लगी है. मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है. भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके|
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त