कारोबारी के बेटों के बयान दर्ज, इंदौर आग मामले में जांच तेज
इंदौर। अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कारोबारी की पत्नी, उनके तीन बेटों और उनके दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों के बयान अभी बाकी हैं. जांच के दौरान हर्षित ने कबूल किया है कि उसने रात 11 बजे कार को चार्जिंग पर लगाया था. सौरभ और हर्षित दोनों ने कार (ईवी) को चार्जिंग पर लगाने की बात स्वीकार की है. इस बयान के बाद यह साफ हो रहा है कि आग लगने की वजह ईवी चार्जिंग हो सकती है।
अग्निकांड में 8 लोगों की मौत
गौरतलब है कि पिछले बुधवार को कारोबारी मनोज पुगलिया के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में मनोज सहित उनकी बड़ी बहू सिमरन पुगलिया, बिहार के किशनगंज से कैंसर इलाज के लिए आए उनके साले विजय सेठिया, सुमन सेठिया, रुचिका संचेती, राशि, तनय और कार्तिक की जलने और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
सागर फॉरेंसिक लैब में हो रही इलेक्ट्रिक चीजों की जांच
शहर के ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में कारोबारी मनोज पुगलिया के यहां लगी भीषण आग की लगातार जांच चल रही है. पुलिस ने घर से इलेक्ट्रिक बोर्ड, मीटर केबल, कार चार्जिंग का सर्किट और इलेक्ट्रिक स्विच जब्त कर उन्हें सागर स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है, जहां सभी पार्ट्स की बारीकी से जांच की जा रही है।
परिजनों ने पहले कहा था चार्जिंग पर नहीं लगी थी कार
अग्निकांड में बिजली कंपनी के अधिकारियों का दवा था कि इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके चलते घर में आग लग गई थी. वहीं हादसे पर परिजनों का दवा था कि ईवी कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी. उनका कहना था कि आग बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से लगी थी, परिवार के इन दवों के बाद से ही मामले की जांच की जा रही है।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार