450 करोड़ से बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये पहुंची टीम की कीमत
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। दोनों ही टीमों के लिए ऐतिहासिक सौदा देखने को मिला। आरसीबी को 16000+ करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा गया। इस फ्रेंचाइजी को भगोड़े विजय माल्या ने 2008 में 450 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से अब तक, इसके ब्रांड वैल्यू में लगभग 37 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस डील के बाद पूर्व मालिक विजय माल्या ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुआई में हुआ सौदा
आरसीबी को एक बड़े कंसोर्टियम ने खरीदा है, जिसकी अगुआई आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा है। इस डील में द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं। यह सौदा अभी बीसीसीआई और सीसीआई की मंजूरी के अधीन है।
विजय माल्या ने कहा- मेरी दीवानगी रंग लाई
आरसीबी की इस बड़ी डील के बाद विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं आरसीबी के नए मालिकों को दिल से बधाई देना चाहता हूं। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वे इस सबसे कीमती आईपीएल फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएं। जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में यह टीम खरीदी थी, तब ज्यादातर लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया और इसे मेरी दिखावा बताया था, लेकिन मेरी तथाकथित दीवानगी के पीछे रॉयल चैलेंज ब्रांड को खड़ा करने की सोच थी, इसलिए मैंने टीम का नाम आरसीबी रखा।आगे उन्होंने कहा, 'यह देखकर बेहद सुकून पहुंचता है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये हो गया। आरसीबी हमेशा मेरे डीएनए का हिस्सा रहेगी, इससे जुड़ी यादें हमेशा रहेंगी, खासकर उस समय की जब हमने युवा विराट कोहली को चुना था, जो आज दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। सभी आरसीबी फैंस का धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा टीम का समर्थन किया। कृपया आगे भी आरसीबी यानी बंगलूरू के शेरों का साथ देते रहें। नमस्कार।'
आईपीएल की बढ़ती ताकत और बाजार
आरसीबी की यह डील सिर्फ एक टीम की बिक्री नहीं, बल्कि आईपीएल की बढ़ती ताकत का उदाहरण है। आईपीएल की कुल वैल्यूएशन अब लगभग 18.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। इसके पीछे मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल फैनबेस का बड़ा योगदान है। आरसीबी के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स की भी बड़ी डील हुई है, जिसे काल सोमानी के नेतृत्व में एक अमेरिकी कंसोर्टियम ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15000+ करोड़ रुपये में खरीदा।
नई शुरुआत करने जा रही आरसीबी टीम
आरसीबी पहले यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेज के पास थी, जो डियाजियो की सहायक कंपनी है। कंपनी ने इसे नॉन-कोर एसेट मानते हुए बेचने का फैसला किया। अब नए निवेशकों के साथ आरसीबी के लिए एक नई शुरुआत होने जा रही है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। आर्यमान खुद भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के साथ मध्य प्रदेश की टीम से घरेलू टूर्नामेंट खेल चुके हैं। आर्यमान आईपीएल में राजस्थान टीम का हिस्सा रहे, लेकिन वह इस लीग में एक भी मैच नहीं खेल पाए।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त