एक हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन जानिए
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का शोर सुनाई दे रहा है। फिल्म हर दिन कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म एक हफ्ते में ही 600 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अभी भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है। अब जानते हैं कि सातवें दिन कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन और ‘उस्ताद भगत सिंह’ का उसके सामने हुआ क्या हाल?
सातवें दिन की कमाई
पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ा जड़ने वाली ‘धुरंधर 2’ एक हफ्ते में 600 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अब सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन बुधवार को 47.70 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब भारत में 625.18 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
- ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 102.55 करोड़ रुपए के साथ की थी। इससे पहले प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 43 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
- दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए ही जुटा पाए। जबकि तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 113 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
- इसके बाद चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपए जुटाए।
- इसके बाद पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़ और छठे दिन मंगलवार को 56.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
- अब सातवें दिन फिल्म की कमाई और भी कम हुई है और सिर्फ 47.70 करोड़ रुपए ही रह गई।
एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ पार
- फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड कमाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
- फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 260 करोड़ रुपए से ऊपर का हो चुका है, जो किसी भी भारतीय फिल्म द्वारा सबसे ज्यादा कलेक्शन है।
- वहीं फिल्म ने सात दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
- ‘पुष्पा 2’ के साथ सबसे तेज इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाली फिल्म बन गई।
- जबकि 1000 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने वाली पांचवीं हिंदी फिल्म और दसवीं भारतीय फिल्म भी बन गई है।
बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही ‘उस्ताद भगत सिंह’
‘धुरंधर 2’ के सामन बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ सांसें भर रही है। फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 1.14 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। इसके साथ ही सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 65.74 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया है।
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल