कहानी में छिपा रूसी इतिहास का दिलचस्प पहलू
धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। 600 करोड़ क्लब में यह फिल्म शामिल हो चुकी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म का क्लाइमैक्स सीन और इसमें बजा गया ‘रा रा रासपुतिन’ खूब ट्रेंड कर रहा है।
क्लाइमैक्स सीन में रासपुतिन गाना ही क्यों रखा गया?
बोनी एम म्यूजिक ग्रुप का गाना ‘रा रा रासपुतिन’ इन दिनों ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में सुनने को मिल रहा है। क्लाइमैक्स में जब आईएसआई चीफ शमशाद हसन (राज ज़ुत्शी) हमजा को पकड़ लेते हैं, उसे बुरी तरह मारते हैं तब अजय सान्याल (आर माधवन) यानी आईबी चीफ का फोन आता है। वह शमशाद को एक वीडियो भेजता है, जिसमें वह पाकिस्तानी सीक्रेट को इजरायली लोगों बेचते हैं। इसी वीडियो में ‘रा रा रासपुतिन’ गाना बजता है। यही वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाकर सान्याल, हमजा (रणवीर सिंह) को पाकिस्तान से बाहर निकालता है। अब सवाल है कि ‘रा रा रासपुतिन’ गाना ही क्यों इस सीन के लिए चुना गया है। दरअसल, यह महज एक गाना नहीं है, इस गाने में एक ताकतवर शख्स की बात की जाती है। इस शख्स का नाम रूस के इतिहास में बहुत गर्व से लिया जाता है। इसे शख्स ने रूस की राजनीति परिदृश्य को हिलाकर रख दिया था।
आखिर कौन था रासपुतिन?
18वीं में रूस के जार के महल में एक वैद्य था, उसका नाम ग्रिगोरी रासपुतिन था। कहा जाता है कि उसके बाद कुछ खास तरह की शक्तियां थीं। किसी तरह से उसने महारानी एलेक्जेंड्रा का दिल और भरोसा जीत लिया। उसके बेटे की बीमारी को ठीक कर दिया। आगे चलकर वह रूस के शासन को पर्दे के पीछे से चलाने लगा। वह सत्ता और शक्ति का दूसरा नाम बन चुका था। सत्ता का नशा उसके सिर पर चढ़कर बोलने लगा, वह अपने पद और शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने लगा। आखिर में जब उसके कारण रूस का शासन प्रभावित हुआ तो उसकी हत्या की साजिश रची गई।
आज भी रहस्य है रासपुतिन की हत्या
साल 1916 में रासपुतिन की हत्या करवा दी गई। लेकिन उसकी माैत इतिहास में अमर हो गई। कहा जाता है कि प्रिंस फैलिक्स यूसुपोव के कहने पर रासपुतिन को पहले साइनाइड वाला केक और शराब दी गई। इससे भी वह बच गया। बाद में उसे गोली मार दी गई लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मरा। गोली मारने के बाद उसे पीटा गया, ठंड के दिनों में नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद भी कहानी किसी को नहीं पता कि सच में रासपुतिन मरा या नहीं। आगे चलकर उसकी जिंदगी और मौत की कहानी को मिलाकर ‘रा रा रासपुतिन’ गाना लिखा गया। उसके बारे में आज भी कहा जाता है कि रासपुतिन को मारा नहीं जा सकता है।
म्यूजिक बैंड की वजह से फेमस हुआ गाना
1978 में रिलीज हुआ ‘रा रा रासपुतिन’ गाना बोनी एम म्यूजिक बैंड ने रिलीज किया। इस गाने में रासपुतिन की महानता और बहादुरी का जिक्र मिलता है। यह गाने इंग्लिश भाषा में है और दुनिया के कई देशों में मशहूर है, म्यूजिक चार्ज में शामिल है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर यह गाना खूब सुनने को मिलता है। ‘धुरंधर 2’ में भी इस गाने को इस्तेमाल करके बहादुरी, सत्ता और ताकत की कहानी को बयां करने की कोशिश की गई।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त