फूड स्टॉल्स में ताज़ा और सुरक्षित तेल, नई मशीन बताएगी गुणवत्ता
इंदौर: रेलवे स्टेशनों पर फूड वेंडर द्वारा तैयार की जाने वाली खाद्य सामग्री में अब बार-बार एक ही तेल का उपयोग नहीं हो पाएगा. रेलवे अब टीपीसी मशीनों के जरिए तेल की शुद्धता की नियमित जांच करेगा. आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर जो खाद्य सामग्री तैयार होती है, वह तेल के लिहाज से गुणवत्तापूर्ण नहीं मानी जाती.यही वजह है कि यात्रियों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए रतलाम रेलवे मंडल ने अपने अधीन रेलवे स्टेशनों के फूड स्टॉल पर उपयोग होने वाले तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू किया है.
'रेलवे स्टेशनों पर खाद्य तेल की होगी नियमित जांच'
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि "रेलवे अब टीपीसी मशीनों के जरिए तेल की शुद्धता की नियमित जांच करेगा. खाद्य साम्रगी बनाने वाले खराब तेल का उपयोग नहीं कर सकेंगे. इसके लिए 8 टीपीसी मशीनें खरीदीं गई हैं. जिन्हें मंडल के सभी सेक्शनल वाणिज्य निरीक्षकों को उपलब्ध कराया जा रहा है."
'पहले दी जाएगी समझाइश फिर होगी कार्रवाई'
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि "टीपीसी मशीनों के प्रभावी उपयोग हेतु सभी वाणिज्य निरीक्षकों एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों को प्रशिक्षण एवं डेमो के माध्यम से इसकी कार्यप्रणाली समझाई जा रही है. टीपीसी मशीनों से जांच के बाद रेलवे के यात्रियों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने में बहुत मदद मिलेगी. जिन फूड स्टॉल पर उचित क्वालिटी का तेल नहीं पाया गया उन्हें पहले बदलने का कहा जाएगा, इसके बाद ऐसे फूड वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
क्या है यह मशीन और कैसे करती है जांच?
टीपीसी (टोटल पोलर कंपाउंड) एक डिजिटल डिवाइस है, जो तेल में मौजूद टोटल पोलर मटेरियल (TPM/TPC) की जांच करती है. यदि टीपीएम 0 से 25 % होता है तो ये तेल उपयोग के लायक है, अन्यथा 25 प्रतिशत से ज्यादा टीपीएम होने पर तेल को बदलना जरूरी होता है.मशीन में लगे सेंसर (रॉड) को गर्म तेल में डालने पर स्क्रीन पर रंग-आधारित संकेत प्राप्त होते हैं. हरा रंग बताता है कि तेल की गुणवत्ता अच्छी है, पीला रंग बताता है कि तेल में टीपीसी का स्तर बढ़ रहा है, सावधानी आवश्यक है और लाल रंग बताता है कि तेल की गुणवत्ता हानिकारक स्तर पर पहुंच चुकी है, ऐसे में तत्काल तेल बदलना आवश्यक होता है.
गर्म तेल में करें टीपीएम की जांच
तेल को बार-बार उच्च तापमान पर गर्म करने और नमी के संपर्क में आने से उसमें उष्मीय अपघटन होता है. जिससे टोटल पोलर कंपाउंड बनते हैं. इनकी अधिक मात्रा तेल की गुणवत्ता में गिरावट को दर्शाती है, जो भोजन के स्वाद और पोषण मूल्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. यह डिवाइस तेल को 40 से 190 सेंटीग्रेड गर्म होने पर भी सही जांच करने में सक्षम है. इस डिवाइस में लाल, पीली और हरे रंग की लाइट से तत्काल तेल की स्थिति का पता चल जाता है कि यह कितने उपयोग के लायक है.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल