खिलाड़ियों के बीच बढ़ी आपसी समझ और सहयोग की मिसाल
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से संपर्क किया था और उनसे बल्ला लेने की गुजारिश की थी। अभिषेक का मानना था कि शुभमन का बल्ला उन्हें फॉर्म में वापसी दिलाने में मदद कर सकता है।
अभिषेक ने मांगी थी गिल से मदद
अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ हुई बातचीत का जिक्र हाल ही में दिल्ली में बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स में किया था। अभिषेक ने कहा कि तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद मैंने उसे मैसेज किया कि इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए, बल्ला दे दे। यह सिर्फ मजाक नहीं था बल्कि इससे उन्हें मानसिक रूप से फॉर्म में लौटने की प्रेरणा भी मिली।
अभिषेक के लिए क्या बोले गिल?
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है, तो बिना किसी हिचक के अभिषेक ने शुभमन का नाम लिया था। अवॉर्ड शो के दौरान शुभमन गिल से भी सवाल हुआ कि क्या उन्होंने अभिषेक को टूर्नामेंट से पहले कोई सलाह दी थी या नहीं। इसके जवाब में गिल ने कहा था कि दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज को कौन सलाह देगा? शुभमन गिल ने कहा कि जहां तक बल्ले की बात है तो अभिषेक हमेशा ही उनके बल्ले से खेलते हैं। शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था। उनकी जगह ओपनर के रूप में संजू सैमसन को प्राथमिकता दी गई थी और दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह दी गई थी।
विश्व कप में अभिषेक का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा था जैसे प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी। अभिषेक तीन बार लगातार शून्य पर आउट हुए। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक आए। हालांकि, ये दोनों अर्धशतक बेहद अहम मौके पर आए। अभिषेक ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल