ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर| के देवपुरी इलाके से एक जोरदार धमाके की खबर सामने आई हैं. शुक्रवार को शहर के देवपुरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर मार्किंग कर रही एक मशीन में अचानक आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके की तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. हालांकि ड्राइवर की समझदारी की वजह से किसी भी जान नहीं गई और बड़ा हादसा होने से टल गया|
देवपुरी इलाके के पास चल रहा था काम
खबरों के अनुसार शहर के देवपुरी इलाके के पास रोड मार्किंग का काम चल रहा था. इसी दौरान मार्किंग करने वाली मशीन में अचानक आग लग गई. शुरूआत में तो आग मामूली समझ में आई लेकिन देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई और आग तेजी से फैलने लगी. आग इतनी बढ़ गई कि आसमान में धुएं का गुबार नजर आने लगा|
ड्राइवर की समझदारी ने किया कमाल
मशीन चालक ने घबराने की बजाय समझदारी से काम लिया ड्राइवर ने जलती हुई गाड़ी को बीच सड़क से हटाकर किनारे पर लगा दिया. चालक का ये निर्णय बेहद अहम साबित हुआ. जैसे वाहन सड़क से नीचे उतरा उसमें जोरदार विस्फोट हो गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए. धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया|
मौके पर पहुंची जांच टीम
इस घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या ज्वलनशील पदार्थ को हादसे की वजह माना जा रहा है|
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल