सरकारी योजना के नाम पर धोखाधड़ी का मामला उजागर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर| में विकास प्राधिकरण (RDA) का मकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजों ने एक महिला को फर्जी अलॉटमेंट ऑर्डर (आवंटन पत्र) देकर 7.10 लाख रुपये की ठग लिए. इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला कब्जा लेने आरडीए कार्यालय पहुंची. अब कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद माना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है|
खुद का घर चाहती थी कविता मंडल
मामले में माना पुलिस ने बताया कि पीड़िता कविता मंडल (38 वर्ष) निवासी माना कैंप, अपना खुद का घर चाहती थी. इसके लिए उसने जुलाई 2024 में राकेश मंडल, सरिता मंडल और पुनीत सिंह नामक लोगों से संपर्क किया था. इन तीनों लोगों ने खुद की आरडीए में अच्छी पकड़ होने का दावा किया और कविता को मकान दिलाने का झांसा दे दिया|
फर्जी दस्तावेज से की 7.10 लाख की वसूली
आरोपियों ने 8 जुलाई से 22 जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कविता से कुल 7.10 लाख रुपये की वसूली कर ली. कविता का भरोसा जितने के लिए उन्होंने कविता को आरडीए के फर्जी सील-सिक्के लगे आवंटन पत्र और अन्य कागजात सौंप दिए गए. जब कविता ने इन सभी दस्तावेजों को लेकर आरडीए ऑफिस का रूख किया, तो अधिकारियों ने बताया कि सभी दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी है और उनके नाम कोई भी मकान आवंटित नहीं हुआ है|
पीड़िता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता को जब पता चला कि उसके साथ धोखधड़ी हुई तो उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे. आरोपियों ने महीनों तक उसे आज-कल और अगले महीने बोल-बोलकर टाल दिया. आरोपियों के आज-कल से परेशान होकर कविता ने कोर्ट में याचिका दायर की. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट गुरु देवांगन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए माना पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया. कोर्ट के आदेश के बाद माना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी|
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
आयुष्मान योजना के बजट में गड़बड़ी, जबलपुर मेडिकल कॉलेज पर आरोप
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
पनागर टीआई पर गिरी गाज, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 6 थाना प्रभारी को नोटिस
14.92 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
चुनावी राज्यों में सियासी मुकाबला तेज, ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन और हिमंता सरमा तक की साख दांव पर
टॉप ऑर्डर की जंग में तय होगा मुकाबले का नतीजा
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक