खलनायक के रोल में फिर दिखेगा अर्जुन रामपाल का खतरनाक अवतार
धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल का लुक देखकर तो सब ही हैरान हैं। इस फिल्म में वे काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें वे ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
इस फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन रामपाल
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म में आमने-सामने नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस भव्य फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल फिल्म में विलेन के अहम रोल में दिखाई दे सकते हैं।यह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नाम से बनाई जा रही है, जिसे काफी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में इतिहास को शानदार विजुअल्स और इमोशनल अंदाज के साथ दिखाने की कोशिश की जाएगी।खास बात यह है कि यह फिल्म निर्माता संदीप सिंह के डायरेक्शन डेब्यू के तौर पर भी देखी जा रही है और इसे 2026-27 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। कुल मिलाकर, अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी की यह टक्कर दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से पेश करेगी।
‘धुरंधर 2’ में नजर आए अर्जुन रामपाल
फिलहाल अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर 2’ में नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।
‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
चुनावी राज्यों में सियासी मुकाबला तेज, ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन और हिमंता सरमा तक की साख दांव पर
टॉप ऑर्डर की जंग में तय होगा मुकाबले का नतीजा
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में फाइलों की होली! लाखों कागज़ जलाने पर उठे सवाल
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
महिला आरक्षण बिल में अड़ंगा डालने की कोशिश, OBC आरक्षण को लेकर उलझा मामला
सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
GDP ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान, अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत
सीमा पर राहत: BSF ने बॉर्डर पार फंसे परिवारों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी
बंपर वोटिंग के बीच बढ़ा मतदान प्रतिशत, सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने किया बड़ा खुलासा
बड़ा खुलासा: PM मोदी को निशाना बनाने की साजिश, 3 आरोपी दबोचे गए