ईद पर भोपाल में ट्रैफिक में बदलाव, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था
भोपाल| में ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों से ईदगाह जाएंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार का जाम या ट्रफिक प्रभावित न हो ऐसी स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है|
शनिवार सुबह 6 बजे इस प्रकार रहेगी व्यवस्था
- ईद पर पैदल और वाहनों से नमाज अदा करने वाले सभी लोग भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परी बाजार होकर ईदगाह, व्हीआईपी गेस्ट हॉउस से टीबी अस्पताल होकर ईदगाह जा सकेंगे|
- वहीं जिन लोगों को नमाज अदा नहीं करनी है और ईदगाह के आसपास बसी कॉलोनियों में जाना है तो वे नजदीकी गलियों से होकर आना-जाना कर सकेंगे. इसी प्रकार ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद व जामा मस्जिद पर नमाज अदा की जाएगी|
बस और अन्य यात्री वाहन का मार्ग
- यात्री बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों के लिए भी मार्गों में बदलाव किया गया है. इंदौर और उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली बसों को लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी, ये बसें हलालपुर बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी|
- इसी तरह राजगढ़ और ब्यावरा रूट की बसों पर भी यही नियम लागू रहेगा. रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल और रॉयल मार्केट की ओर जाने वाली बीसीएलएल बसों और अन्य वाहनों को व्हीआईपी रोड से होकर गुजरना होगा|
- वहीं लालघाटी और कोहेफिजा से इमामी गेट और पीरगेट की ओर जाने वाले यातायात को भी व्हीआईपी रोड से डायवर्ट किया जाएगा|
- कुछ मार्गों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी|
- लालघाटी से रॉयल मार्केट, रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद, तीन मोहरा और नादरा बस स्टैंड की दिशा में मध्यम और बड़ी बसों का संचालन बंद रहेगा|
- नादरा बस स्टैंड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसों को जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइस करोंद होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा|
- इसके अलावा सभी प्रकार के लोक परिवहन, मालवाहक, भारी और व्यावसायिक वाहनों का ईदगाह की ओर जाने वाले मार्गों पर निर्धारित समय के दौरान आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा|
- ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे|
थार और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
प्रेमी संग भागने पर महिला की हत्या, परिवार पर लगा ऑनर किलिंग का आरोप
तापमान 40 डिग्री के पार, लोगों का जीना मुश्किल
मध्यस्थता के प्रयासों से अमेरिका-ईरान बातचीत की वापसी की उम्मीद, कई देश सक्रिय
मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या
भारत रत्न श्री डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?
मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां