वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, रचा नया इतिहास
फिल्म 'धुरंधर' के बाद इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2-द रिवेंज' सिनेमाघरों में सज चुका है। दर्शकों के बीच जैसा कि इस फिल्म का क्रेज था, उसी के मुताबिक इसकी ओपनिंग डे पर कमाई भी रही। पहले ही दिन यह 100 करोड़ी बन गई। भारत में तो इस फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करके अपना खाता खोला है, वहीं विदेशों में भी यह खूब छाई। वर्ल्डवाइड भी यह 200 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।
भारत में पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले 18 मार्च को इसने पेड प्रिव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कारोबार 145.55 करोड़ रुपये रहा। पेड प्रिव्यू के साथ 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 172.63 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इसने करिश्माई प्रदर्शन किया है।
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कारोबार कितना रहा?
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने ओवरसीज 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारोबार ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है।
शाहरुख खान की फिल्म को छोड़ा पीछे
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' ने अपनी जगह बनाई है। इस फिल्म ने 'आरआरआर' को धूल चटा दी है। बता दें कि एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर है। इसने पहले दिन दुनियाभर में 223 करोड़ रुपये कमाए थे। 'धुरंधर 2' से पहले बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से आई थी, जिसने पहले दिन 129 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि भारत में 200 करोड़ की ओपनिंग अभी तक सिर्फ साउथ की फिल्मों के नाम रही है। मगर, अब 'धुरंधर' भी इसमें शामिल हो गई है और यह ऐसी पहली हिंदी फिल्म है।
वीकएंड पर मिलेगा और फायदा
फिल्म 'धुरंधर 2' को ईद की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। इसके बाद वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा होने की उम्मीद है। 'धुरंधर 2' पहले दिन देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। वहीं, ओपनिंग डे पर सर्वाधिक कमाई करने वाली यह बॉलीवुड की टॉप फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 49 मिनट है। इतनी लंबी अवधि के बावजूद दर्शकों में इसका क्रेज है।
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत