पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
भोपाल। के पास बैरसिया में पानी की पाइप लाइन बिछाने में देरी होने पर पार्षद प्रतिनिधि का गुस्सा सुपरवाइजर पर फूट गया. नाराज पार्षद प्रतिनिधि रवि करोसिया ने प्रोजेक्ट ठेकेदार के सुपरवाइजर के मुंह पर कालिख पोत दी, और कहा कि जनता दो साल से इस पाइप लाइन से परेशान हो रही है।
नगर पालिका ने चलाई शहरी अमृत योजना
बैरसिया में नगर पालिका शहरी अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के अंतर्गत काम कर रही है. यह शमशाबाद डेम से बैरसिया शहर तक पाइप लाइन बिछाने का और हर घर तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से 13 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी. इस योजना के कार्य काे 2 साल पूरे हो चुके हैं. इसके बाद भी यह अधूरी है. शहर में चल रही इस योजना में करीब 22 करोड़ रुपये की बताई जा रही है, जो नगरवासियों को राहत देने का वादा करते हुए चलाई गई थी. लेकिन अब यह योजना रहवासियों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गई है।
खुदाई करके अधूरा छोड़ दिया काम
इस प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर के वार्डों में सड़कों और गलियों की जगह-जगह खुदाई करके पाइप लाइन बिछा दी और काम को अधूरा छोड़ दिया. इसी नाराजगी के चलते मंगलवार के दिन नगर पालिका में पार्षद प्रतिनिधि करोसिया के साथ अन्य पार्षदों ने प्रोजेक्ट ठेकेदार के सुवरवाइजर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. पार्षदाें ने काम को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते सुपरवाइजर के चेहरे पर कालिख भी पोत दी।
2 साल से मिल रहा आश्वासन
नाराज पार्षदों ने पूरे मामले पर कहा कि ठेकेदार पिछले 2 सालों से सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन काम पूरा करने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिख रही. अगर काम नहीं करना है, तो फिर ठेका छोड़ दें, जिससे दूसरे जिम्मेदार ठेकेदार को ये पूरा काम सौंपा जा सके।
पूरे शहर की सड़के उखड़ी
जानकारी के मुताबिक, पूरे बैरासिया शहर के वार्डों में सड़कें उखड़ी पड़ी है और बड़े-बड़े गढ्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं. हर दिन किसी न किसी को चोट लग रही है, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी देखने काे मिल रही है।
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा