रेलवे ने मेंटेनेंस और कार्य के चलते लिया बड़ा फैसला
रायपुर|छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. जहां रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी. इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं|
गोंदिया स्टेशन में चल रहे काम के चलते ट्रेंन कैंसिल
रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है. इस दौरान अप मेन लाइन नंबर 5 पर करीब 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा. सुरक्षा और कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा, इसलिए इन्हें अस्थायी रूप से रद्द किया गया है|
रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेन
18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल)
18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल)
18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल)
18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल)
12410 – हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12409 – रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
12102 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
12807 – विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12808 – हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
इसके पहले 13 ट्रेनें की गई थी रद्द
इससे पहले छत्तीसगढ़ की 13 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल की गया था. दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण काम किया जा रहा है. वहीं अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा|
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी