पुलिस की सूझबूझ से सुलझा जटिल मामला
रायगढ़| जिले में एक चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 10 मार्च की सुबह ग्राम मिलूपारा में बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभुईया चौधरी (46 वर्ष, पश्चिम बंगाल निवासी) का शव खेती में मिला था। तमनार पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया।
उन्होंने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली। शुरुआत में मृतक के साथी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए पुलिस को गुमराह किया। उसने बताया कि 9 मार्च की रात 4-5 अज्ञात लोगों ने लखन को पकड़ लिया और उसे भी थप्पड़ मारकर भगा दिया। पुलिस को आसपास के लोगों से पूछताछ में अजहर की कहानी झूठी लगी। अजहर अली बार-बार अपने बयान बदल रहा था और नई-नई बातें बता रहा था।
प्लास्टिक के टुकड़े से खुला राज
डॉक्टर ने मामले को होमीसाइडल बताया। उन्होंने मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकड़ा पाया। संभवतः यह उसी वस्तु का हिस्सा था जिससे मृतक को चोट पहुंचाई गई थी। पुलिस ने इस दिशा में जांच बढ़ाई। वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ करने पर अजहर अली ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
खाना बनाने के विवाद में हत्या
आरोपी अजहर अली ने बताया कि ड्यूटी के दौरान लखन चौधरी के साथ खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिरा दिया। अजहर ने अपने हाथ में रखे टार्च से लगातार लखन के चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाई। इसके बाद उसने मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने खून लगे टार्च को धोया, अपने कपड़े जलाए और झूठी कहानी गढ़ी।
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
बिहार उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान और मतगणना का पूरा कार्यक्रम जारी
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव बोले- ‘25 साल के करियर में ऐसा पहली बार…’
आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
IMF रिपोर्ट: भारत के बढ़ते रक्षा खर्च से घरेलू उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
गुस्से में पत्नी ने किया हमला, पुलिस तक पहुंचा मामला
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
BJP MLA का गुस्सा: जल निगम स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार, वीडियो वायरल
MP में बाल विवाह पर सियासत तेज, उमंग सिंघार की सख्त कार्रवाई की मांग