निवासियों की मांग- प्रोजेक्ट में बदलाव या रोक लगाई जाए
दुर्ग| जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी से आईआईटी भिलाई तक प्रस्तावित कैनाल रोड परियोजना को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध तेज हो गया है. बुधवार को वार्ड नंबर 15 के रहवासियों ने परदेसी चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर मार्ग खाली कराया|
कैनाल रोड परियोजना को लेकर लोगों ने जताया विरोध
बता दें कि यह करीब 2.30 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क 18 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बनाई जानी है, जो जुनवानी पेट्रोल पंप से खम्हरिया भाठा, खम्हरिया और कुटेलाभाठा होते हुए आईआईटी जेवरा-सिरसा तक जाएगी. हालांकि, इस परियोजना के लिए की जा रही चौड़ीकरण प्रक्रिया को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. वहीं प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रस्तावित सड़क के कारण बड़ी संख्या में घर प्रभावित होंगे. उन्होंने बताया कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए मकान अब टूटने की कगार पर हैं. कई परिवारों में शादी जैसे कार्यक्रम हैं, ऐसे में घर टूटने से वे कहां जाएंगे,उन्होंने सवाल उठाया. उनका कहना है कि पहले 15 फीट सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अब 30 से 40 फीट तक की मार्किंग की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है|
सरकार से की ये मांग
वहीं स्थानीय महिला विधि शर्मा ने भी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 फीट चौड़ी सड़क से किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन अचानक चौड़ाई बढ़ाकर 30-40 फीट करना अनुचित है. उन्होंने बताया कि इस चौड़ीकरण की वजह से क्षेत्र का दुर्गा मंदिर भी प्रभावित हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि पुराने प्रस्ताव के अनुसार ही सड़क निर्माण किया जाए, ताकि लोगों के आशियाने सुरक्षित रह सके|
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव बोले- ‘25 साल के करियर में ऐसा पहली बार…’
आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
IMF रिपोर्ट: भारत के बढ़ते रक्षा खर्च से घरेलू उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
गुस्से में पत्नी ने किया हमला, पुलिस तक पहुंचा मामला
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
BJP MLA का गुस्सा: जल निगम स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार, वीडियो वायरल
MP में बाल विवाह पर सियासत तेज, उमंग सिंघार की सख्त कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया विवाद में सोना मोहापात्रा ने दर्शकों पर उठाए सवाल
‘रूम पर आ जाओ’ मैसेज से मचा बवाल, रीवा में शिक्षक पर गंभीर आरोप
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर मोती सागर की साफ राय
पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर