काबुल एयरस्ट्राइक पर फूटा गुस्सा, PAK को दी चेतावनी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारी तबाही मची है। पाकिस्तानी सेना की कायराना हरकत से काबुल में कई बेगुनाहों की जान चली गई है। पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक किया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी नाखुश हैं। राशिद खान, मोहम्मद नबी के बाद अब अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर ने इस घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जताया। उन्होंने आम लोगों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है।
अफगान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का हवाई हमला एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर हुआ, जिसमें लगभग 2000 बेड की सुविधा थी। इस हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया। हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है।
गजनफर का छलका दर्द
अब इस मामले पर गजनफर ने कहा, 'वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते और अब उन्होंने उसी जगह को निशाना बना दिया। उन्होंने उन लोगों को शहीद कर दिया, यह अफगानिस्तान के लोगों को स्वीकार नहीं है।' गजनफर ने हमले के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि पाकिस्तान वाले क्या साबित करना चाहते हैं। वे आकर आम लोगों को निशाना बनाते हैं, और हम इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं कर सकते।'
इतिहास की चेतावनी
गजनफर ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान का इतिहास सभी जानते हैं और अगर हालात दोहराए गए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हर कोई अफगानिस्तान का इतिहास जानता है। अगर वह इतिहास दोहराया गया, तो पाकिस्तान के लिए यह बहुत बुरा होगा।'
भारत से खास अपील
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने जा रहे गजनफर ने भारत को अफगानिस्तान का करीबी दोस्त बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'भारत हमारा करीबी दोस्त है। हम उनके साथ जुड़ना चाहते हैं, इन मुद्दों पर बात करना चाहते हैं ताकि ऐसी घटनाएं न हों। यह हमारी अन्य देशों से भी अपील है।'
संघर्ष से किसी का भला नहीं
गजनफर ने अंत में कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात पहले ही चुनौतीपूर्ण हैं और ऐसे संघर्ष किसी के लिए अच्छे नहीं हैं। उन्होंने देशों से मिलकर समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया।
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा