खुद को अधिकारी बताकर दंपत्ति को घंटों तक फोन पर रखा
जबलपुर। से डिजिटल अरेस्ट का एक बड़ा मामला सामने आया है. देश में आतंकी संगठनों को फंडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 60 लाख रुपए की मांग कर डाली. मोबाइल से पैसे ट्रांजैक्शन ना होने पर बुजुर्ग दंपत्ति बैंक पहुंचे, लेकिन बड़ी रकम देखकर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया. समय रहते पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट से बाहर निकाला और जीवन भर की कमाई गंवाने से बचा लिया।
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
मामला जबलपुर का है, जहां हाथीताल कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति को 13 मार्च को एक फोन आया. इसमें अलग-अलग लोगों ने खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए टेरर फंडिंग की बात कही. अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति के खाते से PFI आतंकी संगठन को फंडिंग की गई है. मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी ट्रांजैक्शन उनके खाते से किया गया है. सीबीआई अधिकारी बन रहे साइबर ठगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को गिरफ्तार करने की धमकी दी. बुजुर्ग दंपत्ति इतना डर गए कि उन्होंने इस बात की सूचना किसी को नहीं दी।
तीन दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट में
तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रहे बुजुर्ग दंपत्ति से साइबर ठगों ने 60 लाख रुपए की मांग की. डरे हुए बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने जीवन भर की कमाई साइबर ठगों को देने का मन बना लिया. बुजुर्ग दंपत्ति के खाते में 55 लाख रुपए थे. क्योंकि इतनी बड़ी रकम मोबाइल से ट्रांजैक्शन नहीं हो रही थी, लिहाजा साइबर ठगों ने दंपत्ति को बैंक से पैसा ट्रांसफर करने की बात कही।
बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा
आरोपियों के कहने पर दंपत्ति एसबीआई की मेडिकल शाखा पहुंचे और ट्रांजैक्शन करने लगे. इतनी बड़ी राशि के ट्रांजैक्शन पर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ. पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और किसी से बात करने से बचते रहे. बुजुर्ग की हालत को देख बैंक प्रबंधन को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल गढ़ा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ऐसे बचाई रकम
मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन वे इतने डरे हुए थे कि उन्होंने पुलिस से भी बातचीत नहीं की. करीब 1 घंटे की समझाइश के बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ति को सुरक्षा दी और साइबर ठगों के जाल से बाहर निकाला।
पुलिस की अपील और जांच जारी
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. लेकिन बैंक अधिकारियों की सतर्कता और पुलिस की जागरूकता के चलते एक बुजुर्ग दंपत्ति अपनी जीवन भर की कमाई गंवाने से बच गया. पुलिस ने अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई भी कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है. किसी भी फोन कॉल पर आम आदमी विश्वास ना करे और तत्काल पुलिस को सूचना दे।
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा