हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति सरकार ने संवेदना व्यक्त की
इंदौर। के प्रीति इलाके में बड़ा हादसा हो गया. इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर फट गए, जिससे भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना के सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताते हुए मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली है।
सीएम मोहन यादव ने हादसे पर जताया शोक
सीएम मोहन यादव ने इंदौर में हुए इस भीषण हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई चिंता
इंदौर के इस भीषण हादसे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि आज का समय ईवी का है और ईवी की चार्जिंग से ऐसा हादसा होना हमारे लिए सोचने वाली बात है. इस घटना के सामने आने के बाद उन्होंने जिलाधीश और पुलिस कमिश्नर से कहा है कि एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए, ताकि ऐसी घटना फिर से न हो. साथ ही यह आग कैसे लगी, इसकी पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी. उन्होंने कहा कि आज के समय में ईवी का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अगर ईवी की चार्जिंग से आग लगती है तो यह गंभीर चिंता का विषय है. इसमें ईवी कंपनियां सुरक्षा का दावा करती हैं, ऐसे में इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया घटनास्थल का जायजा
हादसे के बाद मंत्री तुलसी सिलावट घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और एक ही परिवार के 7 लोग हमसे हमेशा के लिए दूर हो गए. पूरे मामले की जानकारी सीएम मोहन यादव ने भी ली है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. मनोज पुगलिया एक बड़े उद्योगपति थे और यह घटना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है. मध्य प्रदेश सरकार और पूरा इंदौर शहर परिवार के साथ खड़ा है।
कैसे हुआ हादसा?
इंदौर में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे यह भीषण हादसा हुआ. चार्जिंग पर लगी ईवी कार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते शहर के एक बड़े बिजनेसमैन का तीन मंजिला मकान जलकर खाक हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, विजय सेठिया, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई, वे कैंसर से पीड़ित थे. उनका हाल जानने के लिए लोग घर पर इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
ममता बनर्जी सरकार पर डिप्टी सीएम का आरोप, घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया
कार से उतरकर मिले पीएम मोदी-राहुल गांधी, संसद परिसर में हुई अहम बातचीत
एमवाय अस्पताल हादसे के बाद फिर चिंता, भोपाल AIIMS NICU में दिखे चूहे
भूकंप के झटकों से हिंगोली में दहशत, कई घरों में आई दरारें
वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 10 की मौत, राहत-बचाव अभियान तेज
विदेश से प्रत्यर्पण के बाद बड़ी कार्रवाई, साहिल चौहान को STF ने दबोचा
अब कचरा फेंकने पर देना होगा टैक्स, एमपी में नया नियम लागू
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, स्कूलों की 16 छुट्टियां घटेंगी
कॉलेजों में खाली सीटों के चलते बदलाव, अब बिना मैथ्स इंजीनियरिंग में दाखिला संभव
दिल्ली और पटना में हलचल तेज, बीजेपी-एनडीए की बैठकों से बढ़ी सियासी अटकलें