घर में रखा कीमती सामान छोड़ा, चोर उठा ले गया सिर्फ सिलेंडर
रायपुर|पूरे देश में सिलेंडरों की मारामारी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी से रायपुर से एक अजीब मामला सामने आया है. इस चोरी की घटना में न तो सोना चोरी हुआ है न ही चांदी के गहनें गायब हुए हैं और न ही नगदी चोरी हुई है, बल्कि चोर सिलेंडर लेकर भाग गया. यहां एक अज्ञात चोर ने स्थानीय व्यवसायी रितेश उप्पल के घर को निशाना बनाया और उनके आंगन से एक खाली गैस सिलेंडर चुराकर मौके से फरार हो गया|
व्यापारी ने कराई FIR दर्ज
व्यापारी ने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज कराई हैं. ये पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पर अज्ञात चोर ने सूने घर को निशाना बनाकर आंगन में रखा खाली सिलेंडर चुरा लिया. इस सिलेंडर की कीमत करीब 2000 रुपये थी. वे सिविल इंजीनियर हैं और उनके घर के आंगन में एचपी कंपनी का खाली गैस सिलडर रखा हुआ था. सुबह करीब 4:30 बजे से पांच बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और आंगन में रखा खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया|
जल्द ही पकड़ा जाएगा आरोपी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की जा रही है वहीं सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं जल्द ही चोर की पहचान की जाएगी और उसे पकड़ा जाएगा. गौरतलब है कि एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को होने वाली आपूर्ति पर 20 से 25 प्रतिशत तक का कोटा निर्धारित कर दिया है. .यानी की अब मांग के अनुरूप नहीं बल्कि तय कोटे के आधार पर ही सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी|
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है