डिप्टी सीएम विजय शर्मा सदन में रखेंगे बड़ा विधेयक
रायपुर|छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे. प्रश्नकाल में सीएम साय, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप जवाब देंगे|वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. विधायक कुंवर सिंह निषाद, ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे. विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी, उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे. मंत्री टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य प्रस्तुत करेंगे. सीएम साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. वित्तमंत्री ओपी चौधरी छग विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे|
11वें दिन सदन में जमकर हुआ हंगामा
वहीं 11वें दिन विधानसभा में एक गंभीर मुद्दे पर सियासी घमासान देखने मिला. जहां बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला शून्यकाल के दौरान जोरदार तरीके से उठा. विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बहिष्कार कर दिया|
सदन में उठा पोटा केबिन में 3 नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. इस मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष ने आरोप लगाया कि गंगालूर पोटा केबिन की तीन बच्चियों के गर्भवती होने की घटना बेहद गंभीर है.इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए|
उन्होंने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की. मगर स्थगन को अस्वीकार कर दिया गया. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पूरे मामले की लीपापोती कर रही है|
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत