मामूली झगड़ा बना बड़ा बवाल, दुर्ग में तनाव का माहौल
दुर्ग जिले| के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है|
दुर्ग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प
दरअसल गफ्फार मोहल्ले में घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया। पत्थरबाजी की चपेट में आने से सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. मौके पर दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवानों को भेजा गया, जिसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया|
इलाके में अभी तनाव का माहौल
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. स्थानीय व्यक्ति अमित मंगल ने बताया कि इस विवाद के पीछे दो दिन पहले की एक घटना भी वजह हो सकती है. आरोप है कि एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. इसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था, जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया|
करणी सेना ने साजिश का लगाया आरोप
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश थी और एक पक्ष को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए|
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी – SSP मणिशंकर चंद्रा
घटना के बाद देर रात छावनी थाने के बाहर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है|
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग