फ्लाइंग किस और अश्लील हरकतों से भड़का विवाद, विरोध करने पर भाइयों पर हमला
रायपुर। बीती रात राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित कैफे लाइट में जन्मदिन मनाने पहुंचीं युवतियों के साथ तीन बदमाशों ने अश्लील हरकतें की. विरोध करने पर आरोपितों ने युवतियों के भाइयों पर कुर्सियों से हमला कर दिया. घटना सामने आने के बाद जीआरपी ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है।
जन्मदिन मनाने पहुंचे थे कैफे
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष शुक्रवार की रात करीब 12 बजे परिवार के साथ केक काटने के बाद खाना खाने कैफे पहुंचे थे. तभी वहां मौजूद नशे में धुत तीन बदमाशों ने युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट किए और फ्लाइंग किस कर अश्लील हरकतें करने लगे।
मना करने पर भाइयों पर किया हमला
वहीं भाइयों ने जब मना किया तो बदमाशों ने कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते आरोपितों ने कैफे की कुर्सियां उठाकर मारना शुरू कर दिया. घटना के बाद युवतियां आरपीएफ के पास पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे. आरपीएफ ने युवतियों को कार तक सुरक्षित छोड़ा। शनिवार शाम को मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला गरमाया, जिसके बाद रविवार को दोनों पक्ष जीआरपी थाना पहुंचे।
पीड़ित पक्ष ने बताई आपबीती
पीड़ित पक्ष की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को मेरी बहन का जन्मदिन था. घर पर केक काटने के बाद हम सभी भाई बहन रेलवे परिसर स्थित कैफे लाइट में खाना खाने गए थे. रात करीब 12 बजे हमने वहां पहुंचकर ऑर्डर दिया। जैसे ही हम बैठे, वहां मौजूद तीन बदमाशों ने मेरी बहनों की तरफ देखकर फ्लाइंग किस किया और भद्दे कमेंट्स करने लगे. जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ।
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल