ऑस्कर 2026 में One Battle After Another का विनिंग सिक्सर, कहानी ने किया प्रभावित
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म समेत कुल छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग के अवॉर्ड जीतकर फिल्म ने विनिंग सिक्स जड़ा। फिल्म को ऑस्कर 2026 में 13 नॉमिनेशन मिले थे। जानते हैं छह ऑस्कर जीतने वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ में ऐसा क्या है खास और क्या है फिल्म की कहानी?
क्या है ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कहानी?
फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बॉब फर्ग्यूसन की कहानी कहती है। बॉब अपनी जवानी के दिनों में एक क्रांतिकारी था। अब वह एक आम जिंदगी जी रहा है। उसकी एक बेटी विला है। बॉब खुद को एक असफल पिता मानता है।लेकिन अचानक उसका एक पुराना दुश्मन कर्नल स्टीवन लॉकजा पीछे पड़ जाता है। इस दुश्मनी की आंच बॉब की बेटी तक भी पहुंचती है। ऐसे में बॉब अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है। अब यह कहानी एक पिता के संघर्ष में बदल जाती है। फिल्म में पिता बॉब के रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो नजर आए हैं।
फिल्म में क्या है खास?
फिल्म में बस एक पिता का संघर्ष नहीं है, बल्कि इस कहानी के जरिए अमेरिका के 60 और 80 के दशक को दिखाया गया है। कैसे उस दौर में अमेरिका बदल रहा था, कैसे अनन्याय अपने चरम पर था। इस फिल्म में उस दौर की कई सामाजिक बुराइयों को भी दिखायाा गया है।
पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है निर्देशन
पाॅल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गजब का एक्शन, थ्रिल देखने को मिला है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कई वास्तविक क्रांतिकारी समूहों से प्रेरणा ली गई है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा टेयाना टेलर, वुड हैरिस, एलाना हैम, पॉल ग्रिमस्टैड और शॉन पेन जैसे उम्दा हॉलीवुड एक्टर्स मौजूद हैं।
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
आयुष्मान योजना के बजट में गड़बड़ी, जबलपुर मेडिकल कॉलेज पर आरोप
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
पनागर टीआई पर गिरी गाज, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 6 थाना प्रभारी को नोटिस
14.92 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार